वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद CM के नाम का किया ऐलान

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब 10 दिन बाद 14 मई को आखिरकार कांग्रेस ने केरल सीएम के नाम का ऐलान कर दिया। वीडी सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक, पर्यवेक्षक अजय माकन और केरल की प्रभारी महासचिव दीपा दास मुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके नाम की घोषणा की। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद कांग्रेस ने मीडिया से बातचीत करते हुए वीडी सतीशन के नाम का ऐलान किया।

 

केरल सीएम की रेस में थे ये तीन नाम

 

140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया। केरल के मुख्यमंत्री पद की रेस में वीडी सतीशन के अलावा रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल था। हालांकि, अंतिम दौर की बातचीत के बाद वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगी। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया है।

 

वीडी सतीशन का सियासी सफर

 

वीडी सतीशन ने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया. वह परवूर विधानसभा से विधायक बने हैं. इस सीट से वह 2001 से लगातर छठी बार चुनाव जीते हैं. 2021 में कांग्रेस ने उन्हें केरल विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया था. वह केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनकी गिनती केरल में कांग्रेस के सबसे मुखर और मजबूत विपक्षी चेहरों में होती है. उनको पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण का करीबी समर्थक माना जाता है.

 

नाम में देरी पर उठे सवाल

 

इससे पहले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में देरी पर जहां विरोधियों ने कांग्रेस पर तंज कसा, वहीं पार्टी में भी नाराजगी देखने को मिली. वायनाड में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए. इन पोस्टरों में आरोप लगाया गया कि दोनों नेता केसी वेणुगोपाल को केरल का मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि राज्य में उनके खिलाफ माहौल है।

  • Related Posts

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर पहुंचे…

    Continue reading
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’