माल्या से मोदी तक को वरुण गांधी ने बताया ‘धन पशु’

बोले- इनके जीवन वैभव के चरम पर, ‘मजबूत सरकार’ से ऐक्शन की उम्मीद
पिछले कुछ वक्त से सरकार पर हमलावर होने के कारण भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को पार्टी में हाशिये पर कर दिया गया है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। पिछले काफी समय से अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी और विजय माल्या को धनपशु बताया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में ‘मजबूत सरकार’ से एक्शन लेने की उम्मीद की है। गुरुवार को किए गए ट्वीट में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने लिखा कि विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़। आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है। इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक ‘मजबूत सरकार’ से ‘मजबूत कार्यवाही’ की अपेक्षा की जाती है।
बता दें कि वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में जिन तीन नामों का जिक्र है उन सभी पर बैंकों के साथ धोखाधड़ी करके का आरोप है। किंगफिशर ग्रुप के मालिक विजय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ और व्यापारी नीरव मोदी पर 14,000 करोड़ की धोखाधड़ी कर विदेश भागने का आरोप है। वहीं एबीजी शिपयार्ड के पूर्व अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल पर भी करीब 23,000 करोड़ का बैंक फ्रॉड करने का आरोप लगा है। पिछले दिनों सीबीआई ने बैंक फ्रॉड करने के आरोप में ऋषि अग्रवाल से घंटों तक पूछताछ की।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से सरकार पर हमलावर होने के कारण भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को पार्टी में हाशिये पर कर दिया गया है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची से भी उन्हें बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं दोनों मां और बेटे को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी हटा दिया गया है। पिछले दिनों लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचले जाने को लेकर भी वरुण गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था।
इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश के पीलभीत से सांसद होने के बावजूद वरुण गांधी कभी भी योगी आदित्यनाथ के साथ नहीं आए। पीलीभीत जिले में हुई योगी की रैली में भी वे शामिल नहीं हुए। इतना ही नहीं वरुण गांधी के कई कार्यक्रमों से भी योगी आदित्यनाथ की फोटो नदारद रही है।

Related Posts

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

लोगों को डरा धमकाकर ज्यादा दिन नहीं चलाई…

Continue reading
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

  • By TN15
  • March 13, 2026
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

  • By TN15
  • March 13, 2026
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए