ग्रेटर नोएडा। किसान सभा किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर पर 10% प्लाट, नए कानून, आबादी निस्तारण के मुद्दे पर कलेक्ट्रेट पर आंदोलन एवं प्रदर्शन करेगी- आज किसान सभा की जिला कमेटी की जिला कार्यालय जैतपुर पर बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता पप्पू ठेकेदार ने की मीटिंग का संचालन महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया जगबीर नंबरदार ने पंजाब में बाढ राहत के संबंध में प्राप्त 5 लाख रुपए की धनराशि का विवरण एवं उसके वितरण के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपस्थित साथियों ने किसान सभा के बाढ़ राहत के संबंध में इस प्रयास की सराहना की। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने आबादियों के संबंध में चल रही कार्रवाई भूमिहीनों के संबंध में चल रही कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि 10% प्लाट और नये कानून को लागू करने का मुद्दा ज्वलंत है जिस पर तुरंत आंदोलन की आवश्यकता है किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर आंदोलन प्रस्तावित है जिसमें हमें बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने मुद्दों को हल करवाना है। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा कि 10% प्लाट के मुद्दे पर किसान सभा पहले चरण के आंदोलन में प्रस्ताव पास करवा कर शासन के अनुमोदन के लिए भिजवा चुकी है जिसे शासन स्तर से मंजूर किए जाने के लिए आंदोलन किए जाने की आवश्यकता है बड़ी संख्या में किसान सभा आंदोलन करेगी। गौरतलब है कि किसान संघर्ष मोर्चा से कमिश्नर मैडम ने किसानों पर दर्ज सभी मुकदमों को वापस करने किसानों के मुद्दों पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के स्तर पर मुख्य सचिव के स्तर पर और अंत में मुख्यमंत्री के स्तर पर वार्ता करने का आश्वासन दिया था डीएम गौतम बुद्ध नगर ने भी जल्दी ही वार्ता करने के संबंध में आश्वासन दिया था एवं सर्किल रेट के रिवीजन के संबंध में भी आश्वासन दिया था परंतु कमिश्नर मैडम और डीएम गौतम बुध नगर अपने वादे पर खरे नहीं उतरे हैं इसलिए किसान संघर्ष मोर्चा आंदोलन में जा रहा है। मीटिंग के अंत में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की दिवंगत नेता लता सिंह जो किसान सभा के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं उनको 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज की मीटिंग में बाबा करतार नागर नरेश नागर मुकुल चौहान नितिन चौहान गुरप्रीत एडवोकेट भगत सिंह संदीप भाटी पवन शर्मा अशोक भाटी अजब सिंह भाटी सलारपुर मुकेश खेड़ी डॉक्टर जगदीश खेड़ी पप्पी खानपुर।







