संसद में वंदे मातरम पर बहस : पीएम मोदी के नेहरू पर बयान पर इमरान मसूद का तीखा प्रहार

8 दिसंबर को लोकसभा के शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा के दौरान एक बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा, तो कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। मसूद ने नेहरू की उदारता और देश की नींव रखने की सराहना करते हुए कहा कि “पंडित जी न होते तो तुम भी न होते”।

पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने लोकसभा में नेहरू पर आरोप लगाया कि 1937 में मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद अली जिन्नाह ने वंदे मातरम के खिलाफ नारा लगाया था, लेकिन नेहरू ने इसका विरोध करने के बजाय इसकी जांच शुरू कर दी। उनका बयान कुछ इस प्रकार था:
“वंदे मातरम् के प्रति मुस्लिम लीग की विरोध की राजनीति तेज होती जा रही थी, मोहम्मद अली जिन्नाह ने लखनऊ से 15 अक्टूबर 1937 को वंदे मातरम् के विरुद्ध नारा बुलंद किया। फिर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अपना सिंहासन डोलता दिखा, जवाहरलाल नेहरू ने मुस्लिम लीग के आधारहीन बयानों को करारा जवाब देने, निंदा करने की बजाय, उल्टा वंदे मातरम् की पड़ताल शुरू कर दी।”

इमरान मसूद का जवाब

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में बीजेपी और पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने नेहरू को देश का आधार बताया और कहा कि बीजेपी की विचारधारा भी नेहरू के योगदान पर टिकी है। उनके प्रमुख बयान इस प्रकार हैं:

“नेहरू जी के ब्लू प्रिंट पर देश खड़ा है, इनके बुनियाद पर देश नहीं खड़ा है। ये तो देश बेच रहे हैं, नेहरू जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है।”
“पंडित नेहरू दिन-रात उनके सपनों में आते हैं। अगर पंडित जी नहीं होते तो आप यहां नहीं होते और आपकी आइडियोलॉजी नहीं होती। सरदार पटेल ने इसे बंद कर दिया था, और उन्होंने लिखा था कि, अगर वे ज़िंदा होते, तो आपकी आइडियोलॉजी कभी पैदा नहीं होती।”
“पंडित नेहरू बहुत उदार थे, उन्होंने कहा कि हमें सबको साथ लेकर चलना है। पंडित जी ने सभी आइडियोलॉजी को अपनाया-उनका दिल बहुत बड़ा था। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपनी सरकार में शामिल किया और आप पर से बैन हटा दिया।”
“बीजेपी कांग्रेस और गांधी परिवार से डरती है। असल में उन्होंने (हिंदू महासभा) ही मुस्लिम लीग के साथ मिलकर (1940 के दशक में) सरकार बनाई थी। जिन्होंने माफी मांगी है वह लोग आज वंदे मातरम् की बात कर रहे हैं।”

मसूद ने बीजेपी को नेहरू-विरोधी बताते हुए कहा कि नेहरू ने सभी विचारधाराओं को अपनाया, जबकि बीजेपी वर्तमान में देश को “बेच” रही है। उन्होंने हिंदू महासभा पर भी जिन्ना के साथ गठबंधन का आरोप लगाया।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह