मुंगेर : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

 बेटा साथ सोता रहा

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में रविवार देर रात एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय उनका मासूम बेटा उनके पास ही सो रहा था। पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है। तारापुर अनुमंडल के गोगाचक धोवइ कच्ची कांवरिया पथ पर हुई इस घटना में भाजपा युवा मोर्चा नेता बंटी सिंह उर्फ फंटूश (35) की जान चली गई। बंटी सिंह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी थे। वह कांवरिया पथ पर ही चाय-नाश्ते की एक अस्थायी दुकान चलाते थे।
रविवार रात को बंटी सिंह अपनी दुकान में ही अपने चार साल के बेटे के साथ सो रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब कुछ लोग बंटी को जगाने गए तो उन्होंने देखा कि बंटी का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा है और उनका बेटा उनके पास ही सो रहा है। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बंटी के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टिकोण से पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। फिर भी एसएफएल की टीम आ गई है। जांच शुरू हो चुकी है। इस घटना की हर बिंदु पर जांच कर जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ा जाएगा।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण दहशत के कारण कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद