वैशाली: लोदीपुर मिडल स्कूल के एचएम की नई पहल

 उपस्थिति बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहन

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल उत्क्रमित मिडल स्कूल, लोदीपुर में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक सराहनीय पहल की। जनवरी माह में सबसे अधिक दिन स्कूल आने वाले बच्चों को कॉपी, पेंसिल व अन्य लेखन सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया।

बच्चों की उपस्थिति का रखा गया खास ध्यान:

वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनवरी माह में अत्यधिक ठंड के कारण शिक्षण कार्य कई दिनों तक स्थगित रहा, फिर भी 13 दिनों तक कक्षाएं संचालित हुईं। इस दौरान नियमित रूप से आने वाले विद्यार्थियों को चिन्हित कर सम्मानित किया गया।

वर्ग शिक्षक ने बताया कि यह आंकड़े हर महीने अपडेट किए जाएंगे, जिससे बच्चों में एक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के अनुसार, हर माह नियमित उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने से बच्चों में स्कूल आने की रुचि बढ़ेगी, जिससे उनकी शिक्षा में सुधार होगा।

विद्यालय प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों में अनुशासन व नियमित उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक प्रयास है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!