वैशाली : ऐतिहासिक दो दिवसीय मीना बाजार मेला का समापन

वैशाली। शरद पूर्णिमा के अवसर पर गोरौल के चांदपुरा कला गाँव स्थित मलंग बाबा  के पास दो दिवसीय मीणा बाजार  मेंला  आज सम्पन्न होगया। मेला   का उद्घाटन  गुरुवार को प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने  फीता काटकर किया। यह मेला जिला का एकलौता ऐसा मेला है जो आश्विन पूर्णिमा यानी कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगाया जाता है। मेला के दौरान पूरे राज्य के अलावे बंगाल,असम,झारखण्ड,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यो से लोग आते है। हालांकि यहां पर बाबा मलंग के दर्शन करने के लिये भी श्रद्धालुओं का भीड़ सालो भर लगा रहता है। मेले के दौरान  काफी भक्त भी उपस्थित रहते है। वर्ष 1937 से  दो दिवसीय लगते आ रहा है। मीना बाजार  मेला के संबंध मे जानकारी  देते हुये  आकाशवाणी पटना के रंगकर्मी महेश राम ने बताया कि गांव के ही   स्वर्गीय वृंदावन बिहारी लाल जो अंग्रेज के जमाने मे पुलिस के बड़े अधिकारी थे और बेतिया में कार्यरत थे।उन्होंने बेतिया स्थित मीना बाजार को देखा और उसी के तर्ज पर यहां मीना बाजार मेला का शुरुआत किये। सबसे बड़ी बात यह थी कि उस समय कलकत्ता के मशहूर चोटी  बिक्रेता “चोटी बाला” को भी बुलाया था। चोटी लगाने की प्रचलन  महिलाओं में काफी  थी।

चोटी खरीदने के लिये ही महिलाओं की काफी भीड़ होती थी जिसका नाम मीना बाजार रखा गया था।   महिलाएं जमकर आज भी खरीददारी करती है। मुजफ्फरपुर मोतिहारी दरभंगा सीतामढ़ी जैसे शहरों से भी दुकानदार पुहुचे है। झूला खेल तमाशे बाले भी अपना अपना खेल दिखा रहे है। जिला पार्षद रूबी कुमारी, मुखिया राजेश कुमार, विकास कुमार,उमेश सिंह, वैद्यनाथ राम, राज नंदन प्रसाद यादव, विश्वनाथ राय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष  भगवान सिंह ,अशोक राय,मुखिया  रमेश चन्द्र साह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय  सहित अन्य लोग लोगो ने मीना बाजार मेला को शांतिपूर्ण सफल  बनाने मे दिन रात स्थानीय पुलिस को सहयोग मे लगे रहे। वही  मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयं  थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ    मुस्तैदी से  डटे हुय थे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई