प्रसूता को तोहफे में मिला चांदी का कटोरा चम्मच, साड़ी

 नालंदा के सरकारी अस्पताल में गजब हुआ!

 नालन्दा। आए दिन अस्पताल की लापरवाही की खबर देखने और सुनने को मिलती है, मगर नालंदा जिले के एक अस्पताल ने अनोखी पहल की जो स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया। इस काम में अस्पतालकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी साथ दिया।
दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परवलपुर में अस्पताल बनने के बाद यहां जन्मे पहले नवजात की ख़ुशी में डॉक्टर और कर्मियों ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी दिखी। लोगों ने बच्चे का नामाकरण करते हुए उसका नाम संघर्ष रखा।
इस नाम पर इसपर नवजात के माता पिता ने भी सहमति जतायी। परवलपुर प्रखंड की धर्मेंद्र रविदास की पत्नी ममता कुमारी को प्रसव पीड़ा के बाद इस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तैनात डॉ. महेश कृष्ण और डॉ. गोपाल की देखरेख में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया गया।
नवजात के जन्म लेते ही लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। महिला को अगले दिन नाम काटने के बाद जब विदाई दी गयी तो अस्पताल प्रबंधन एवं नागरिकों ने गाजे-बाजे के साथ विदाई दी। विदाई के मौके पर नवजात की मां को चांदी का कटोरा चम्मच, साड़ी व बच्चे को खिलौना, व कीट उपहार भेंट किया गया।
नन्हे मेहमान के स्वागत में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार ने बताया कि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विधिवत चालू हुआ। इसके बाद इस अस्पताल में यह पहला प्रसव है। पहले लोगों को इलाज के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। इस अस्पताल के बन जाने से दर्जनों गांव के लोगों को फायदा होगा। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार,मनीष कुमार, पप्पू कुमार, मधुरंजन, ज्योति कुमार व अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई