जेईई परीक्षा में सफलता हासिल की रानीगंज के वैभव ने

 अनुप जोशी

रानीगंज- जेईई एडवांस परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 1800वीं रैंक प्राप्त कर रानीगंज के वैभव सतनालिका ने पूरे शहरवासियों को गौरवान्वित किया है। वैभव ने 99.5% परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं और उन्होंने बताया कि वे आईआईटी दिल्ली,मुंबई,या खड़गपुर में से किसी एक में बीटेक के लिए दाखिला लेंगे।
वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने प्रतिदिन 10 घंटे की कठिन पढ़ाई के साथ लगातार मेहनत की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दुर्गापुर डीएवी से हुई और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए उन्होंने राजस्थान के कोटा से शिक्षा ग्रहण की। वैभव ने अपने भाइयों के सहयोग का भी उल्लेख किया, जो उनकी पढ़ाई में सहायक रहे।
वैभव के पिता विकास और बड़े पापा बंटी उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं। वैभव की मां पूनम देवी भी अपने बेटे पर गर्व कर रही हैं।
सुरक्षा संस्था की ओर से समाजसेवी पूनम सतनालिका ने वैभव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि विभिन्न कठिन परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित करना संस्था की पुरानी परंपरा है, ताकि उनके परिवार और विद्यार्थियों का हौसला बढ़े।

  • Related Posts

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी…

    Continue reading
    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP शासित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे