सरकारी दफ्तर में बंद होना चाहिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल, HC ने कहा- नियम बनाए सरकार

द न्यूज 15 

चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस ऑवर्स में मोबाइल फोन चलाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम ने तमिलनाडु सरकार को आदेश दिया है कि वो इसको लेकर नियम बनाए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। कोर्ट ने कहा कि ‘अगर कोई इमरजेंसी कॉल है तो इसके लिए सीनियर से परमिशन से ऑफिस से बाहर जाकर कॉल की जा सकती है। इसके अलावा बाकी किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन या तो स्विच ऑफ या साइलेंट या वाइब्रेशन मोड में होना चाहिए। ‘ कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में अनुशासन होना चाहिए। कोर्ट ने ये भी कहा कि दफ्तरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल के मामले बढ़ रहे हैं जिससे काम प्रभावित हो रहा है। अदालत ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार को सर्कुलर जारी करना चाहिए। हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दी जहां एक कर्मचारी को इसलिए सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि वो अपने साथी की वीडियो बना रहा था। गौरतलब है कि पिछले साल महाराष्ट्र सरकार ने भी कहा था कि कर्मचारियों को ऑफिस ऑवर्स के दौरान कम से कम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना चाहिए। सरकार ने ये भी कहा था कि बात करने के लिए लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
महाराष्ट्र जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (GAD) द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि बहुत जरूरी होने पर ही ऑफिस ऑवर्स में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें। ऑर्डर में ये भी कहा गया था कि ऑफिस ऑवर्स में मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से सरकार की छवि खराब होती है।

Related Posts

CJP प्रोटेस्ट: नोटिस पर CJI नाराज, पूछा- ‘मजिस्ट्रेट कैसे जारी कर सकते हैं’

तो क्या देश में बदलाव हो रहा है।…

Continue reading
बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!
  • TN15TN15
  • September 3, 2026

मुआवजे के तौर पर गौतमबुद्ध नगर की डीएम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!