UPTET परीक्षा केंद्र में एंट्री न मिलने की वजह से अभ्यर्थियों का हंगामा : नॉएडा

द न्यूज़ 15
नोएडा। उत्तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपी टीईटी) आज आयोजित हो रही है। इस मौके पर नोएडा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया क्योंकि उनका आरोप था कि उन्हें अंदर परीक्षा देने नहीं जाने दिया गया है। हालांकि बढ़ते बवाल के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और अभ्यर्थियों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया गया। नोएडा परीक्षा केंद्र के बाहर एक अभ्यार्थी अखिलेश ने मीडिया से अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि, बुलंदशहर शहर से सुबह 4 बजे निकला और 8 बजे परीक्षा केंद्र पहुंच गया। यहां आने के बाद देखा कि काफी लंबी लाइन लगी हुई है। इसके बाद मैं लाइन के पीछे खड़ा हो गया।

साढ़े 9 बजते ही इन्होंने गेट बंद कर दिया और अंदर जाने की इजाजत नहीं दी, फिर बोला गया कि, आपके दस्तावेज भी सत्यापित नहीं है। लेकिन हमारे सभी दस्तावेज सत्यापित हैं। फिर इन्होंने कहा कि स्कूल से सत्यापित कराइये। यह कैसे संभव है मेरा स्कूल लखनऊ में है, क्या मैं सत्यापन कराने लखनऊ जाऊंगा।

इसके अलावा अन्य अभ्यर्थियों ने यह आरोप लगाया कि हमसे माइक पर अनाउंसमेंट किया गया कि यदि आप परेशान करेंगे तो हम जेल में डलवा देंगे। क्या हमने कोई अपराध किया है ? हमारे पास आधार कार्ड, पैन कार्ड है।

दरअसल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2:30 से 5:00 बजे तक है।

जानकारी के अनुसार, पहली पाली में प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8,73,552 कैंडिडेट्स को सम्मिलित होना है।

इसके अलावा परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन सहित कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण साथ लेकर जाने की इजाजत नहीं है।

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि, यह लोग जो जरूरी दस्तावेज लेकर नहीं आये थे, एडमिट कार्ड में दस्तावेजों का जिक्र किया गया है और कुछ लोग देरी से परीक्षा केंद्र में पहुंचे थे। हमने सभी अभ्यर्थियों को एक एक कर जांच की दस्तावेज चैक किए तो सब सच सामने आ गया था। मैं मौके पर खुद पहुंचा हुआ था।

हालांकि इन सभी की परेशानियों को देखते हुए एफिडेविट समस्या को दूर कराने की कोशिश की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका मिल सके। जिलाधिकारी से जल्द इसपर कुछ फैसला लिया जाएगा।

Related Posts

एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से मुगल काल को हटाने के निहितार्थ: इतिहास, स्मृति और लोकतांत्रिक शिक्षा
  • TN15TN15
  • March 3, 2026

एस आर दारापुरी  National Council of Educational Research…

Continue reading
डॉ. सुनील कुमार मिश्र का USA के प्रतिष्ठित “IAB विजिटिंग फेलो 2026–27” में हुआ चयन
  • TN15TN15
  • March 2, 2026

लक्ष्मीबाई कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच