यूपीकेएल 2024 की मेगा नीलामी, लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में खरीदा

ऋषि तिवारी
नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 के लिए बहुप्रतीक्षित मेगा नीलामी आज नोएडा स्थित सरोवर पोर्टिको में संपन्न हुई। इस दौरान अलग-अलग टीमों ने 120 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। जिनमें सबसे ज्यादा बोली लगाते हुए लखनऊ लॉयन ने अर्जुन देसवाल को 3.10 लाख में और यमुना योद्धा ने विनय को 3.10 लाख में खरीदा। इनके अलावा संगम चैलेंजर्स ने अभिजीत मलिक को 2.60 लाख में, नोएडा निंजा ने अमित नागर को 1.45 हजार में और अवध रामदूत ने आशु सिंह को 1.5 लाख में खरीदा। सभी टीमों ने 15-15 खिलाड़ी खरीदे और हर टीम ने खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये इन्वेस्ट किए। नीलामी में हिस्सा लेनी वाली टीमों में बृज स्टार, गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर, काशी किंग्स, जेडी नोएडा निन्जा, यमुना योद्धा, लखनऊ लायंस, अवध रामदूत और संगम चैलेंजर्स शामिल रहीं।

नीलामी में उपस्थित 394 खिलाड़ियों को चार अलग-अलग श्रेणियों – ए, बी, सी, डी में विभाजित किया गया था। इस आयोजन में भारतीय कबड्डी की दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध खिलाड़ी मौजूद रहे। इन शीर्ष एथलीट्स की विशेषज्ञता और स्टार पावर के कारण यह नीलामी उत्साह और उम्मीदों का केंद्र बिंदु बन गई। यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर राहुल चौधरी ने कहा कि मेगा नीलामी न केवल टीमों और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण क्षण रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश में कबड्डी के विकास और लोकप्रियता के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह एक रोमांचक आयोजन की शुरुआत है, जिसमें टीमों के प्रबंधन की रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के लिए बोली लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफार्म युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे भविष्य में देश को कई स्टार खिलाड़ी मिलेंगे। यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने कहा कि देश के कल्चर से जुड़े खेलों को महत्व मिलना चाहिए, इसी भावना के साथ इस लीग की परिकल्पना की गई है। उन्होंने बताया कि लीग मुकाबले 11 जुलाई 2024 से शुरू होंगे और विजेता टीम को इनाम 10 लाख रुपये व रनर अप टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। यूपीकेएल का ऑफिशियल ब्रॉडकॉस्टिंग पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है, जिसके माध्यम से ये मुकाबले देश दुनिया के कोने-कोने में देखे जा सकेंगे। जाहिर है, यूपीकेएल 2024 एक शानदार सीजन होने वाला है, जो हाई-ऑक्टेन एक्शन और अविस्मरणीय क्षणों से लबरेज होगा।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’