12वीं पास स्टूडेंट्स से धोखाधड़ी करने वाले 6 लोग गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। दिल्ली एनसीआर जिले के भोले-भाले 12वीं पास बच्चों को देश-विदेश के नामी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक गैंग का थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए की नकदी, विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए करोड़ों रुपए के भरे हुए चेक, लैपटॉप, फर्जी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि बरामद किया है। इस गैंग के अभी दो युवतियां समेत छह लोग गिरफ्तार हुए है। गैंग के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।

नोएडा पुलिसने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नोएडा के सेक्टर-62 में छापेमारी की गई और यहां पर कुछ लोग एक कार्यालय चला रहे थे। जहां से छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर उनसे लाखों रुपए की ठगी की गई जा रही थी। पुलिस ने ठगी के मामले में राहुल कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह, अनुपम कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार, दयानन्द पांडे उर्फ मोहित पुत्र दिनेश पांडे, सचिन सिंह पुत्र रामकेश सिंह, विदुषी लोहिया पुत्री चन्द्रगुप्त लोहिया तथा निकिता उपाध्याय पुत्री संजय उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।

इस कंपनी का एक मलिक सोनू मौके से फरार है, जो कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से भारत और विदेशों में स्थित नामी मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं का दाखिला कराने के नाम पर संपर्क करते थे। ये लोग प्रत्येक छात्र का दाखिला कराने के नाम पर 20 से 30 लाख रुपए तक उनसे ले लेते थे। सीधे-साधे लोग जो कि अपने बच्चों को हर हाल में डाक्टरी की पढ़ाई करवाना चाहते थे, वह इनके जाल में फंस जाते थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग उन बच्चों से संपर्क करते थे जिन्होंने मेडिकल में दाखिला के लिए एग्जाम दिया था और रैंकिंग कम होने की वजह से उनका दाखिला होना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि इनके पास से 5 करोड़ से ज्यादा के भरे हुए चेक जो कि इन्होंने विभिन्न छात्र-छात्राओं के परिजनों से हासिल किया था, 3 लाख 90 हजार की नगदी और अन्य दस्तावेज बरामद हुआ हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं से ठगी करने की बात स्वीकार की है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप