UP Weather: यूपी में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ये ठंड आने वाले कुछ दिनों में और ज्यादा बढ़ने वाली है। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया, ”पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस, वहीं, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ तथा झारखंड के कुछ हिस्सों में 11-12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.”

आईएमडी ने क्या कहा?

आईएमडी ने मंगलवार को कहा, ”पंजाब, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तापामान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है.”

आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार-रविवार के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में सुबह के शुरुआती घंटों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। बुधवार-शुक्रवार के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा बुधवार को उत्तरी राजस्थान एवं उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहने की उम्मीद है।

घना कोहरा रहने की संभावना

मौसम विभाग ने आगे कहा, ”इस हफ्ते अलग-अलग दिनों में उत्तराखंड में कई इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सुबह-सुबह घना कोहरा की संभावना है.” आईएमडी ने यह भी बताया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं की वजह से 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में हल्की बारिश की संभावना है।

हालांकि, आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। मंगलवार सुबह भारी कोहरे के कारण पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में विजिबिलिटी 25 मीटर तक पहुंच गई, वहीं हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल में भी विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर रह गई, जबकि भिवानी में विजिबिलिटी 50 मीटर रही।

कितनी रही विजिबिलिटी?

दिल्ली में, पालम स्टेशन पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश के झांसी और वाराणसी में विजिबिलिटी 25 मीटर, मेरठ और लखनऊ में 50 मीटर थी. आईएमडी ने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश के सतना में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई, टीकमगढ़, रीवा, खजुराहो सहित राज्य के अन्य शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर और ओडिशा के राउरकेला में 50 मीटर की लो विजिबिलिटी थी।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’