UP Weather : आग की भट्टी की तरह झुलस रहा यूपी, आगरा समेत 21 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, दो दिन बेहद भारी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. हालत ये हैं कि लोगों का घर निकलना मुश्किल हो गया है। देश में एंटी साइक्लोन का प्रभाव बढ़ने और पछुआ हवाओं के चलने की वजह से प्रदेश भट्टी की तप रहा है। लोगों को फ़िलहाल गर्मी से राहत मिलते नहीं दिख रही हैं. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

यूपी में इन दिनों ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हैं, दिन में तीखी धूप और हीटवेव की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तो रातों में भी चैन नहीं है। मौसम विभाग ने आज 21 मई को भी प्रदेश के दोनों संभागों में तेज धूप निकलने का अनुमान जताया है. दिन के समय कुछ स्थानों पर हीट वेव से लेकर भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में अगले दो दिन गर्मी और हीट वेव से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, प्रदेश के ज़्यादातर जिलों पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ हैं, वहीं बांदा में तो मई के महीने में ही तापमान 48.2 डिग्री पहुँच गया है जो यूपी ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में सबसे गर्म जिला बन गया है। वहीं आगरा, झांसी, हमीरपुर और प्रयागराज भी आग की भट्टी की तरह झुलस रहे हैं, इन जिलों में सबसे अधिक 45 से 47 डिग्री तक तापमान पहुँच गया है।

भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट

यूपी में आज आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर और संतकबीर नगर में आज भीषण गर्मी, हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया हैं. इन दिनों में रातें भी गर्म रहने की चेतावनी हैं।

नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, कासगंज, फर्रुखाबाद, रायबरेली, उन्नाव, प्रतापगढ़, वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर और सोनभद्र में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है और सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, सँभल, शाहजहांपुर, बदायूं, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में हीट वेव और रातें गर्म रहने का यलो अलर्ट दिया गया है।

कानपुर-मेरठ में स्कूल बंद

यूपी में प्रचंड गर्मी की वजह से कानपुर, मेरठ समेत कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।  कानपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया, जिसे देखते हुए डीएम ने 31 मई तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. वहीं मेरठ में भीषण गर्मी को देखते हुए दसवीं तक के सभी स्कूलों में 21-23 मई तक छुट्टी की घोषणा की गई है.
  • Related Posts

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading
    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!