यूपी : गांव में अम्बेडकर की मूर्ति खंडित होने से बढ़ा तनाव

मऊ। जिले के सराय लखंसी क्षेत्र के खानपुर गांव में स्थानीय लोगों ने उस समय हंगामा किया, जब उन्होंने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की मूर्ति को खंडित पाया। मऊ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील घुले ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला, इतना ही नहीं उन्होंने प्रतिमा को बदलना सुनिश्चित किया जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

एसपी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, साथ ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने खानपुर गांव में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मूर्ति पर ईंटें फेंकी गई हैं, जिससे मूर्ति का हाथ और चेहरा खंडित हो गया।

खबर फैलते ही स्थानीय नेताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण वहां जमा हो गए।

ग्रामीणों की गुस्साई भीड़ ने रानीपुर मार्ग को भी जाम कर दिया और एक विशाल प्रदर्शन किया जो एक नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद ही समाप्त हुआ।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार