UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य की ‘नेवला’ से सपा नेता ने की तुलना 

UP News: समाजवादी पार्टी से एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया है। उन्होंने इस पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है और अब उनकी पार्टी का झंडा भी सामने आ गया है। ,इस पर सपा नेता आईपी सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य की तुलना ‘नेवला’ से कर दी है।

सपा नेता ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘नेवला ने आखिर अपना रंग उजागर कर दिया उसके समर्थन करने वाले उसका झंडा ढोने में तन मन धन से जुट जाय. नेवला की पार्टी बनाने की जो तैयारी थी उसकी गुप्त जानकारियां हमारे पास निरंन्तर आ रही थीं पर हमारी पार्टी के कुछ नेता मानने को तैयार नहीं थे.’

आईपी सिंह ने आगे लिखा, ’80+ की उम्र में उनके सिंबल पर उनकी बेटी भी चुनाव नहीं लड़ेगी. बीजेपी की एक और बी टीम बन गयी.’ सपा नेता ने अपने पोस्ट में स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी का झंडा भी शेयर किया है।

संगठन में ही भेदभाव

वहीं दूसरी ओर नई पार्टी बनाने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “22 फरवरी को दिल्ली में कार्यकर्ताओं का समागम होगा और उसी दिन फैसला सुनाया जाएगा। जब संगठन में ही भेदभाव है। एक राष्ट्रीय महासचिव का हर बयान निजी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि जब पद में ही भेदभाव है और मैं भेदभाव के खिलाफ ही लड़ाई लड़ता हूं तो ऐसे पद पर रहने का औचित्य क्या है? इसलिए सारे विवरण का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को 13 तारीख को इस्तीफे का पत्र भेजा था, उन्होंने बात करना मुनासिब नहीं समझा इसलिए मैं कदम आगे बढ़ा रहा हूं। अब कार्यकर्ता तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है।

बता दें कि बीते सप्ताह अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य से इस्तीफा दिया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर दी थी। उन्होंने त्यागपत्र को पोस्ट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को टैग किया था।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?