UP Politics : मुलायम सिंह के जाने के बाद अखिलेश का पहला इम्तिहान, भाजपा-सपा दोनों ने झोंकी पूरी ताकत, कौन होगा कामयाब ?

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गत 10 अक्टूबर को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके जाने के बाद अखिलेश यादव का पहला इम्तिहान होने जा रहा है

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पिछले 10 अक्टूबर को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके जाने के बाद यूपी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पहला इम्तिहान होने जा रहा है। इस सीट पर प्रचार मंगलवार की शाम पांच बजे थम जाएगा। चुनाव में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और सपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा ने जहां 40 स्टार प्रचारकों को गोला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए उतारा वहीं सपा ने भी 39 स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार थमने के साथ ही प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस सीट पर यह उप चुनाव यहां से विधायक रहे अरविंद गिरि के निधन के चलते हो रहा है। उप चुनाव में भाजपा ने जहां अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को प्रत्याशी बनाया है हीं सपा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उप चुनाव में इसके अलावा पांच और प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार एक नवम्बर की शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। दो नवम्बर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। तीन नवम्बर को मतदान होना है। उप चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य के अलावा करीब 16 मंत्री व राज्यमंत्री चुनाव प्रचार में लगे रहे। वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस उप चुनाव में भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों को उतारा। वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पूर्व मंत्री व विधायकों ने गोला विधानसभा में पहुंचकर चुना प्रचार किया।

सपा ने भी कई स्टार प्रचारकों को इस चुनाव मैदान में उतारा। डोर-टू-डोर जनसंपर्क के साथ ही नुक्कड़ सभाएं करके सपा प्रत्याशी व स्टार प्रचारकों ने सपा की नीतियां लोगों को बताईं। मंगलवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इसके बाद प्रचार का शोर थम जाएगा। तीन नवम्बर को मतदान होना है। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए प्रचार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ण गन्ना मुगतान का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नया सत्र शुरू होने से पहले गन्ना किसानों को पाई-पाई का भुगतान होगा। इसमें जो कोताही बतरेगा, वो याद रखे कि हमारी जेेलें भी उनका इंतजार करती हैं। सीएम के इस ऐलान पर सपा से प्रतिक्रिया तुरंत आई। राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि गन्ना भुगतान को लेकर भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ का आश्वासन मात्र जुमला ैह। जब चुनाव आता है तब सबको गन्ना भुगतान की याद आती है। इससे पहले भी भाजपा यही दावा करती रही है लेकिन गन्ना किसानों को भुगतान नहीं दिल पाए।

 

  • Related Posts

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    नृपेंद्र मिश्रा पर नहीं मोदी और अमित शाह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    • By TN15
    • August 21, 2026
    पहले मारपीट, फिर सिर में गोली, दिव्या हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने

    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू?