UP Politics : विदेश दौर पर जाएंगे यूपी के सीएम योगी और केबिनेट के सदस्य, न्यूयार्क और बैंकॉक में रोड शो करेंगे योगी

UP Politics : योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 से पहले विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई नीतियों पर काम करने को कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के सदस्य विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। सीएम योगी और उनकी टीम का ये दौरा विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए होगा। यूपी सरकार ने 19 देशों के 21 शहरों को चिह्नत किया है, जहां योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री दौरा करेंगे। योगी आदित्यनाथ कई शहरों में रोड शो की अगुआई करेंगे।
योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्री विदेशी में बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रमुखों और सीईओ से मुलाकात करेंगे और उन्हें उत्त प्रदेश में निवेश के लिए कहेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (यूपीजीआईएस-2023) का आयोजन किया है और यह 10-12 फरवरी 2023 को निर्धारित है। सरकार का लक्ष्य है कि इस समिट के माध्यम से प्रदेश में करीब 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आये।
योगी आदित्यनाथ की 10 नवम्बर को न्यूयार्क (यूएसए), 16 नवम्बर को बैंकॉक (थाइलैंड), 22 नवम्बर को मॉस्को (रूस) और उसके बाद पोर्ट लुइस (मारीशस) की यात्रा प्रस्तावित है। दो उप मुख्यमंत्रियों में से एक के सैन फ्रांसिस्को (यूएसए), टोरंटो (कनाडा) और रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में अलग-अलग टीमों का नेतृत्व करने की संभावना है, जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री की फ्रांस, लंदन (यूके) और आइंडहोवन (नीदरलैंड) में एक टीम का नेतृत्व करने की संभावना है।
इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंड्ट्रिरयल डेवलपमेंट कमिश्नर अरविंद कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के दारैे को अभी अंतिम रूप नीं दिया गया है। मुख्यमंत्री कुछ जगहों पर जाएंगे लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो उप मुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी अंतरराष्ट्रीय स्थलों का दौरा करेंगे लेकिन उनके दौरे के कार्यक्रम को भी अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसके साथ ही योगी की टीम शो के लिए अन्य अंतरराष्ट्रीय शहरों में स्टॉकहोम (स्वीडन), ब्रुसेल्स (बेल्जियम), टोक्यो (जापान), सियोल (दक्षिण कोरिया), सिंगापुर, म्यूनिख (जर्मनी), सिडनी (आस्ट्रेलिया), दुबई, तेल अवीव (इस्राइल)और अबू धाबी (यूएई) शामिल है। वहीं रोड शो के लिए घरेलू शहरों को भी चिह्नत किया गया है। इनमें दिल्ली, अहदाबाद, मुंबई, कोलकाता, बेगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 से पहले विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई नीतियों पर काम करने और मौजूदा नीतियों में संशोधन करने को कहा है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार