UP Nikay Chunav 2023 : सहारनपुर में सीएम योगी की मंच से माफियाओं को सीधी चेतावनी, कहा- ‘अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है’

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर (Saharanpur) से सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) ने बीजेपी (BJP) के लिए निकाय चुनाव में प्रचार का औपचारिक आगाज कर दिया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर (Saharanpur) से बीजेपी (BJP) ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए प्रचार की औपचारिक शुरूआत कर दी है. सहारनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) ने जनसभा कर प्रचार का आगाज किया. इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री ने राज्य के माफियाओं को सीधी चुनौती दी है.

सीएम योगी ने कहा, “आज सहारनपुर में तो क्या, उत्तर प्रदेश में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगाता, अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है. ये कांवड़ यात्रा पहचान बन चुकी है. पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमें होते थे, आज झूठा मुकदमा कोई नहीं कर सकता. किसान आत्महत्या करता था, आज किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है. हमें तय करना होगा कि युवाओं के हाथ में तमंचे हो या टेबलैट हो? हमें तय करना है कि गलियों में अपराधियों की गोलियों की दड़दराहट होनी चाहिए या शहरों मे भजन का प्रवाह?”

सहारनपुर के दंगो की दिलाई याद

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें तय करना होगा कि रंगदारी वसूलने वाले गुंडे चाहिए या गरीबों को स्वानिधी देने वाली प्रशासनिक व्यवस्था चाहिए? अब यूपी किसी की बपौत नहीं है. यहां रंगदारी और फिरौती नहीं मांगी जाती. सहारनपुर अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है. सहारनपुर में 2017 से पहले दंगे होते थे कर्फ्यू लगता था और बिजली नहीं आती थी. 2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं था.”

उन्होंने कहा, “गुरुद्वारे से जुड़े एक मामले में यहां दंगा करवाया गया था. सहारनपुर क्या, अब तो यूपी में भी कहीं कर्फ्यू नहीं लगता. पहले शोहदों का आतंक था. बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे. आज यूपी में भयमुक्त वातावरण यूपी की कानून-व्यवस्था आज देश में नजीर बनी हुई है.” बता दें कि राज्य में निकाय चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है. अब चार मई और 11 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी.

  • Related Posts

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी