UP Foot March : योगी सरकार के खिलाफ सपा का पैदल मार्च

UP Foot March : उत्तरप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत होने से पहले ही समाजवादी पार्टी(SP) की ओर से योगी सरकार के विरोध में पैदल मार्च देखने को मिला, लेकिन इसे लखनऊ पुलिस ने रोक दिया हैं।

सोमवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता “महंगाई और बेरोजगारी” के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च (UP Foot March) कर रहे थे।

Also Visit : कैसे इतना जल्दी बढ़ गई अडानी की संपत्ति

पैदल मार्च के निकलते ही रास्ते में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसके कारण पुलिस को इस पैदल मार्च को बल प्रदर्शन कर रोकना पड़ा। चलिए जानते है प्रशासन ने इसके क्या तर्क दिए।

नहीं ली थी अनुमति –

पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि सपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस पैदल मार्च (UP Foot March) की अनुमति नही ली गई थी, इसके बाद भी लखनऊ पुलिस ने इन्हें पैदल मार्च के लिए अलग तय रास्ता मुहैया कराया था

UP Foot March
सपा का UP सरकार के विरोध में पैदल मार्च

तय पथ होने के बाद भी सपा कार्यकर्ताओं ने बात नही मानी और इलाके में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस कारण हमें मजबूरन पैदल यात्रा रोकनी पड़ी।

CM योगी की पैदल मार्च पर प्रतिक्रिया

इस प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी प्रतिक्रिया दी CM योगी ने कहा कि – “किसी पार्टी का लोकतांत्रिक ढंग से सवाल उठाना गलत नहीं लेकिन समाजवादी पार्टी को भी किसी प्रकार के प्रदर्शन से पहले अनुमति लेनी चाहिए थी, जिससे जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो,

UP Foot March
UP के CM योगी आदित्यनाथ ने सपा के पैदल मार्च पर दी प्रतिक्रिया

लेकिन सपा नेताओं से कानून व्यवस्था के पालन की उम्मीद करना बेकार है।

UP Foot March पर डिप्टी CM ने भी दी प्रतिक्रिया –

उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि – ‘अगर सपा नेता चर्चा करना चाहते हैं तो वे इसके लिए विधानसभा में करें। हमारी सरकार चर्चाओं के लिए तैयार है। सपा नेताओं के पास अब कोई काम नहीं है। ऐसे विरोध प्रदर्शन से सिर्फ लोगों को परेशानी होगी’

सपा के अखिलेश की क्या है समस्याएं – 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhiles Yadav) ने BJP पर निशाना साधाते हुए कहा – ”उत्तर प्रदेश की सड़कें जर्जर हैं, मौसम की मार के चलते जलभराव से लोग परेशान है, कुछ जगहों में बाढ़ और कुछ में सूखा की स्थिति बनीं है जिसके कारण किसानों को कोई राहत नहीं है। लंपी वायरस के कारण हजारों गायों की जान गई है, सरकार ने कोई मदद नहीं की।

UP Foot March
सपा प्रमुख अखिलेश योगी सरकार के खिलाफ पैदल मार्च के दौरान

डबल इंजन की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ी है, कानून व्यवस्था खराब और भ्रष्टाचार भी बढ़ा है।

कुल मिलाकर विपक्ष के नेताओं को एक दूसरे पर हर मंत्रालय में एक दम परफेक्ट कमिया निकाल दी है, इस कारण सपा ने (UP Foot March) निकाला। लोगों ने भी इसी बहाने Twitter पर भिड़ने वाले नेताओं को जमीन पर देख लिया भले कुछ ही मिनेट के लिए सही।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

फिलहाल लखीमपुर खीरी में घटी घटना से UP की कानून व्यवस्था पर कई सवालिया निशान उठाए है देखना होगा विपक्ष अपने प्रदर्शनों में कितना सफल होता है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    • By TN15
    • March 12, 2026
    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

    विनाश की नींव पर खड़ी…

    • By TN15
    • March 12, 2026
    विनाश की नींव पर खड़ी…

    THE WHITE MEN’S BURDEN

    • By TN15
    • March 12, 2026
    THE WHITE MEN’S BURDEN

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …