UP Exit Polls :शहरी इलाकों में बीजेपी से आगे है सपा, गांव में ही पिछड़ी, उलटफेर की क्या वजह

द न्यूज 15

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जहां इस बार बीजेपी को बहुमत दिलाते हुए दिख रहा है। वहीं एक ऐसा आंकड़ा भी सामने आया है जो चौंकाने वाला है। दरअसल, शहरी क्षेत्रों में मजबूत मानी जाने वाली बीजेपी इस बार सपा से पीछे दिख रही है। टाइम्स नाउ वीटो (Times Now Veto Exit Polls) के एग्जिट पोल के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने शहरी क्षेत्रों में बीजेपी से ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल किए हैं।  उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में बीजेपी को 36. 8  प्रतिशत, सपा को 37 .9 प्रतिशत, बसपा को 2.1 प्रतिशत, कांग्रेस को 14 .8 और अन्य को 8. 3 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। वहीं अगर ग्रामीण क्षेत्रों की बात करने तो बीजेपी लोगों की फिर से पसंदीदा पार्टी बनकर उभरी है। टाइम्स नाउ वीटो के एग्जिट पोल के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में बीजेपी को 42.7 फीसदी, सपा को 34.8 प्रतिशत, बसपा को 14.2 प्रतिशत, कांग्रेस को 3.8 प्रतिशत व अन्य को 4.4 प्रतिशत वोट मिले हैं।
बीजेपी का क्यों कम हुआ शहरी क्षेत्रों में वोटिंग प्रतिशत :  भाजपा को हमेशा से शहरी क्षेत्रों में मजबूत माना जाता रहा है। ऐसा देखा जाता था कि बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट शहर इलाके में मिलते थे लेकिन इस बार भाजपा को शहर में कम वोट मिले। इसकी वजह तलाशें तो राजनीतिक जानकार बताते हैं कि शहरी क्षेत्र में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर ज्यादा वोटिंग हुई और विपक्ष  ने इन मुद्दों को मजबूती से उठाया। महंगाई और बेरोजगारी मुद्दे पर मोर्चा खोला जाना ही शहरी इलाकों में बीजेपी के पिछड़ने की वजह मानी जा रही है।
ग्रामीण इलाकों में बीजेपी ऐसे हुई मजूबत : ग्रामीण इलाकों में भाजपा के वोटिंग प्रतिशत बढ़ने के पीछे राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छुट्टा जानवर जैसा मुद्दा गांवों में उतना प्रभावी नहीं बन पाया जितना कि राशन। राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि गांव में ज्यादातर पात्रों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिलना भाजपा के लिए खाद बन गया। यही वजह है इस बार बीजेपी ने ग्रामीण इलाके में ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल किए।
योगी सरकार फिर से बहुमत पाती दिख रही : टाइम्स नाउ वीटो के अनुसार, योगी सरकार फिर से बहुमत पाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को 225 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। सपा गठबंधन 151 सीटों पर कब्जा कर सकती है तो बसपा 14 सीटों पर सिमट सकती है। कांग्रेस को 9 सीटों से संतोष करना पड़ेगा तो अन्य के खाते में 4 सीट जा सकती है।

Related Posts

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 
  • TN15TN15
  • November 20, 2026

आकाश आनंद ने अयोध्या में राजपूत कार्ड खेल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा