यूपी चुनावः हिजाब, बुर्के पर जैसी राजनीति चल रही है, क्या उसे तोड़कर रास्ता बना पाएंगी प्रियंका गांधी ?

 द न्यूज 15 

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जोर दे रही है। दूसरी तरफ, कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब यूपी के चुनावी समर में भी चर्चा में आने लगा है। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से पूछा गया कि हिजाब और बुर्के पर जैसी राजनीति चल रही है, क्या उसे तोड़कर उत्तर प्रदेश में अपना रास्ता बना पाएंगी? इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि तोड़ना पड़ेगा।
एबीपी न्यूज के कार्यक्रम ‘घोषणा पत्र’ में प्रियंका गांधी पहुंची थीं, जहां उन्होंने हिजाब-बुर्के से जुड़े सवाल पर कहा, “जिस दिशा में देश जा रहा है वह सही नहीं है। जब राजनीति का मकसद यही होता है कि सत्ता में रहना है और लोगों के जज्बातों का इस्तेमाल कर किसी भी तरह सत्ता में रहना है, तो देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इसलिए हमें इस तरह की राजनीति को तोड़ना पड़ेगा।”
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “मैं महिलाओं की बात करती हूं क्योंकि सबसे पहले महिलाओं का अधिकार है, लगभग आधी आबादी महिलाओं की है तो क्या उनका अधिकार नहीं है कि राजनीति में उनकी भागीदारी हो?”
क्या MY (महिला और यूथ) समीकरण यूपी में काम करेगा और जीत दिलाएगा? खासकर तब जब हिंदू मुस्लिम की बात हो रही है, जिन्ना की बात हो रही है। इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा, “इस कॉम्बिनेशन का ये सवाल नहीं है कि मेरा फायदा होगा बल्कि, यूपी का फायदा होगा कि नही, यूपी की जनता का फायदा होगा कि नहीं। हो सकता है आज किसी को ये बात समझ नहीं आए लेकिन एक न एक दिन जरूर समझ आएगी क्योंकि परेशानियां बहुत ज्यादा हैं, संकट बहुत ज्यादा हैं और ये बात पूरी जनता कह रही है।”
प्रियंका गांधी ने कहा, “जिस घर में जाओ, उस घर में संकट है, संघर्ष है। इस संकट और संघर्ष को खत्म करने वाली राजनीति केवल विकास की राजनीति हो सकती है। इसमें महिला और युवा सबसे महत्वपूर्ण हैं।” प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के साथ पार्टी को सत्ता में वापस लाने की कोशिश में जुटी हैं।

Related Posts

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर मची आपसी…

Continue reading
यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

योगी सरकार का फैसला हटाए गए सहायक होंगे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA