यूपी चुनाव : प्रियंका गांधी ने जारी किया अपना घोषणापत्र ‘भर्ती विधान’, 1.5 लाख प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का वादा 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसे जारी करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने अपने मेनिफेस्टो को युवाओं से बात करते हुए तैयार किया है। उन्होंने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश की मूल समस्या देश के हर युवा को पता है।
राहुल गांधी ने कहा कि युवा यूपी के भविष्य हैं। उनके लिये कांग्रेस के पास खोखले शब्द नहीं बल्कि एक रणनीति है। युवाओं को हम रोजगार कैसे देंगे, इसकी जानकारी घोषणापत्र में है। हमने यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार इसमें शामिल किए हैं। राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों के शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है।
उन्होंने कहा कि देश को सच दिख रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत है। हम देश की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप प्रदेश की लड़ाई लड़ रहे हैं।
राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को एक नए विजन की ज़रुरत है। भारत को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, छोटी-छोटी पार्टियां नहीं दे सकती हैं। भाजपा का विजन देश का विजन नहीं है। अगर उत्तर प्रदेश को एक नया विजन नहीं दिया गया तो भारत को एक नया विजन नहीं दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि रोज़गार छोटे और मीडियम व्यवसाय से आते हैं। रोज़गार बड़े-बड़े व्यवसाय से कम आता है। भाजपा की नीति छोटे व्यापारियों को ख़त्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सरकार द्वारा लिए गए गलत निर्णय के कारण 14 करोड़ युवाओं ने रोज़गार खोया है।
प्रियंका गांधी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर प्राथमिक विद्यालयों में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं पेपर लीक होने पर कड़ी सजा दी जाएगी। शिक्षा बजट को भी बढ़ाया जाएगा।”
सरकारी नौकरियों में लड़कियों को 40 फीसदी आरक्षण: प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारी सरकार आने पर सरकारी नौकरियों में लड़कियों के लिए 40% आरक्षण का प्रावधान देंगे। इसके अलावा राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा और उसका सख्ती से पालन किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि हम स्टार्टअप्स के लिए 5000 करोड़ रुपये मुहैया कराएंगे। बता दें कि कांग्रेस ने पुलिस विभाग में 1 लाख रिक्त पद भरने का वादा किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता को जागरुक होना ही पड़ेगा। जातिवाद, सांप्रदायिकतावाद से आपका पेट नहीं भरने वाला है। इससे सिर्फ़ कुछ राजनीतिक दलों का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जब आपको मालूम है कि आपको जाति और धर्म के आधार पर वोट मिलेगा। तो फिर आप उसका नल क्यों लगाएंगे, उसकी सड़क, स्कूल क्यों बनाएंगे, उसके लिए कुछ क्यों करेंगे। लेकिन जब सरकार बनाने की बात होती है तब जवाबदेही मांगिए और विकास पर अपना वोट दीजिए।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी