यूपी चुनाव: कोरोना, तैरती लाशें, बेरोज़गारी, किसान आंदोलन, सांड़ जैसे मुद्दों का बीजेपी पर नहीं हुआ कोई असर!  

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव में जिन 255 सीटों पर विजय प्राप्त की है ,उसमें 222 विधानसभा सीटें वो है जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी पहले नंबर पर थी। ये सभी सीटें पश्चिमी यूपी, मध्य यूपी और पूर्वी यूपी में फैली हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी 275 विधानसभा सीटों पर पहले नंबर पर थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 80 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि 2 सीटों पर बीजेपी की सहयोगी अपना दल सोनेलाल को जीत हासिल हुई थी।
बची हुई 53 विधानसभा सीटों में से जहां भाजपा 2019 के लोकसभा चुनावों में पहले स्थान पर रही, उनमें इस बार उसके दोनों सहयोगियों ने 15 सीटों पर विजय प्राप्त की है। इनमे अपना दल (सोनीलाल) ने 11 और निषाद पार्टी ने 4 सीटों पर विजय प्राप्त की है। भाजपा गठबंधन को यूपी में 273 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है।
भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ उसी 237 विधानसभा सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखी, जहां 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी पहले स्थान पर रही थी। 275 सीटों में से पार्टी को केवल 38 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इसमें सपा ने 33 , रालोद ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की।
इन आंकड़ों से पता चलता है कि बीजेपी ने केवल सत्ता विरोधी लहर को मात दिया। बल्कि यूपी चुनाव में बीजेपी पर बेरोजगारी, कोरोना , तैरती लाशें और सांड़ जैसे मुद्दों का कोई असर नहीं हुआ। यूपी चुनाव के दौरान विरोधी दलों ने आवारा पशुओं को मुद्दा बनाया और पीएम मोदी ने भी इसको लेकर कहा था कि सरकार बनने के बाद वो इसका स्थाई समाधान करेंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई देखी गई ,जबकि बसपा को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई। यूपी में 305 सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधी लड़ाई हुई जिसमें भाजपा ने 206 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि सपा को 99 सीट पर जीत प्राप्त हुई।
प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आखिरी कैबिनेट बैठक भी की, जिसमें सभी मंत्री मौजूद थे। जल्द ही योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा