UP चुनाव : उम्मीदवारों के चयन और बंटवारे को लेकर दिल्ली में BJP की बैठक

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन और सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक जारी रहेगी। इससे पहले रविवार को भी देर रात तक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , यूपी चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ,यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत यूपी के चुनावी अभियान में जुटे अन्य नेताओं ने कई घंटे तक भाजपा मुख्यालय में बची हुई सीटों के समीकरण और उम्मीदवारों के नाम पर विस्तार से चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि बैठक खत्म हो जाने के बाद जेपी नड्डा और अमित शाह ने अलग से भी काफी देर तक विचार विमर्श किया था।

भाजपा, उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अब तक 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा, राज्य में अपना दल ( एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान तो कर चुकी है लेकिन सीटों की घोषणा अभी होना बाकी है।

ऐसे में अब भाजपा को न केवल पांचवे, छठे और सातवें चरण के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करना है बल्कि इसके साथ ही यह भी तय करना है कि सहयोगी दलों को कौन-कौन सी और कितनी सीट दी जाए । भाजपा को यह भी तय करना है कि सीट विशेष के समीकरण को देखते हुए अपने कौन-कौन से उम्मीदवारों को सहयोगी दलों के टिकट पर और उनके कौन-कौन से उम्मीदवार को अपने टिकट पर लड़ाया जाए।

इसलिए सोमवार को लगातार दूसरे दिन भाजपा मुख्यालय में पार्टी के यूपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक होगी। कोर ग्रुप द्वारा तय किए गए उम्मीदवारों और सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों की सूची भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति को दी जाएगी।

मंगलवार , 25 जनवरी को जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई जाएगी और इसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के अपने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी करेगी।

Related Posts

सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

Continue reading
झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार