UP Election: सपा ने बैरिया से जय प्रकाश अंचल, देवरिया से पिंटू सैंथवार को दिया टिकट

7वें चरण के लिए सपा ने जारी की नई लिस्ट, सदमे में शिवपाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस बार मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके सामने मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल हैं। 

द न्यूज 15

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। बता दें कि इस बार सात चरणों में चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। ऐसे में सातवें चरण के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें बस्ती जिले की रुधौली सीट से सपा ने राजेंद्र चौधरी को टिकट दिया है। वहीं बस्ती जिले की सदर सीट से महेंद्र यादव को टिकट मिला है। इसके अलावा महाराजगंज की फरेन्दा विधानसभा सीट से परशुराम निषाद, कुशीनगर जिले की तमकुहीराज से उदय नारायण गुप्ता, कुशीनगर सीट से राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव, देवरिया सीट से पिंटू सैंथवार, देवरिया जिले की बरहज सीट से विजय रावत को सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं मऊ जिले की मधुवन विधानसभा सीट से सुधाकर सिंह, चंदौली की सैय्यदराजा सीट से मनोज सिंह डब्लू और बलिया जिले की बैरिया सीट से जय प्रकाश अंचल को सपा ने टिकट दिया है।
शिवपाल यादव का छलका दर्द: जहां सपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है तो वहीं सपा के साथ गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव ने अपना दर्द बयां किया है। दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि सपा के साथ 100 सीटों पर बात हुई थी लेकिन सिर्फ एक सीट मिली है। खबरें ऐसी भी हैं कि शिवपाल अपने बेटे को चुनाव लड़वाना चाहते थे लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। वायरल हो रहे वीडियो में शिवपाल ने कहा है कि एक साल पहले प्रगतिशील समाजवागी पार्टी ने 100 प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा कर दी थी। लेकिन जब सपा प्रमुख से बातचीत हुई तो कहा गया कि कम से कम सीटें दो।
शिवपाल ने कहा कि हमने फिर 65 नामों को उन्हें सौंपा। इसपर भी उनकी तरफ से जवाब आया कि ये भी ज्यादा हैं। फिर हमने 45 सीटों की लिस्ट उन्हें सौंपी। इसपर भी अखिलेश यादव ने कहा कि ये भी अधिक हैं। अंत में हमें एक सीट ही मिली। शिवपाल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैंने अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी लेकिन मुझे मिला क्या है?

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज