‘अल्लाह हू अकबर’ वाले नारे को लेकर लाइव शो में राकेश टिकैत से भिड़ गया एक युवक 

अंजना ओम कश्यप के एक लाइव शो में किसान नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए भाषण पर भी जवाब दिया।

द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक समाचार चैनल की डिबेट में हिस्सा लिया। जिसमें उनसे एक युवक ने अल्लाह हू अकबर नारे को लेकर सवाल पूछा। युवक के इस सवाल पर राकेश टिकैत भड़क गए। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।
दरअसल यह डिबेट ‘आज तक न्यूज़’ चैनल के कार्यक्रम ‘राजतिलक’ में हो रही थी। इस डिबेट में राजनीतिक दलों के कई नेताओं के साथ मुजफ्फरनगर की जनता भी शामिल थी। इस डिबेट के दौरान एंकर अंजना ओम कश्यप ने कांग्रेस नेता नरेंद्र वर्मा से सवाल किया कि क्या मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के लिए जमीन बची हुई है?
कांग्रेस नेता ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का जिक्र कर कहा कि हमारे पास यूपी में आधी आबादी है, जिसके बाद डिबेट में मौजूद एक युवक ने राकेश टिकैत से सवाल किया कि आपने मंच से ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा क्यों दिया था? आपको इस पर शर्म नहीं आई? उनकी इस बात पर टिकैत ने कहा – मुझे इस पर कोई शर्म नहीं आई। वहीं अंजना ओम कश्यप ने भी कहा कि हिंदू मुस्लिम में मत उलझिए।
राकेश टिकैत ने कहा कि जब इनको यही सब पढ़ाया गया है तो यही बोलेंगे। इनकी कोई गलती नहीं है। इनको इस तरह की ट्रेनिंग ही दी जाती है तो यह क्या करेंगे। इस दौरान युवक और टिकैत में तीखी बहस होने लगी। एंकर ने राकेश टिकैत से सवाल किया कि आप यूपी में घूमकर बीजेपी को लेकर क्या कह रहे हैं? टिकैत ने जवाब दिया, ‘ हमने लोगों से बता दिया है कि मुजफ्फरनगर में वह स्टेडियम बंद कर दिया गया है, जहां पर यह लोग मैच खेलते थे।’

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक