यूपी+बिहार यानी गई मोदी सरकार, पटना के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी में लगे पोस्टर

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी और बिहार में विपक्ष अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा हुआ है। इस क्रम में बिहार सीएम नीतीश कुमार तमाम रानजीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हंै। बीते ६ सितंबर को नीतीश कुमार ने गुड़गां में मेदांता हास्पिटल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संयोजक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। विपक्षी दलों को एक साथ लाने की नीतीश कुमार की कोशिशों के बीच अब उत्तर प्रदेश से एक तस्वीर सामने आई, जिसमें नीतीश कुमार और अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा है, यूपी+बिहार गई मोदी सरकार। बता दें कि इस पोस्टर पर सपा नेता आईपी सिंह का नाम लिखा है। माना जा रहा है कि पोस्टर के जरिये संदेश देने की कोशिश हुई है कि मोदी सरकार को 2024 लोकसभा चुनाव में रोकने के लिए सपा इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में नजर आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि विपक्षी एकता को लेकर पोस्टर लखनऊ से पहले बिहार में भी देखने को मिला था। बिहार की राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर एक पोस्टर पर लिखा था। बिहार में दिखा, भारत में दिखेगा। इस पोस्टर में नीतीश कुमार की तस्वीर थी। पोस्टर को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर ही लगाए गये हैं। पटना के बाद अब यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पोस्टर लगाया गया है, जिसमें अखिलेश यादव और नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दल एक साथ आने की कवायद में है। गत दिनों नीतीश कुमार दिल्ली के दौर पर थे।

इस दौरान वे 5 सितम्बर से लेकर 7 सितम्बर तक विपक्षी दलों के दलों के 10 नेताओं से मिले। इसमें नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जेडीएस नेता एचडी कुमार स्वामी, सीपीएस महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई के महासचिव डी. राजा, अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इसके अलावा इनेलो के ओम प्रकाश चौटाला, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, शरद यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और भाकपा के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से भी नीतीश कुमार मिल चुके हैं।

  • Related Posts

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

    Continue reading
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…