यूपी विधानसभा चुनाव : शिवपाल चाहते हैं 20 सीटें, लेकिन एडजस्ट करने को तैयार

लखनऊ| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आगामी यूपी चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। दोनों के बीच मुलाकात के कुछ घंटो बाद ही सीट बंटवारे की खबरें भी अब सामने आने लगी है। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल ने 20 सीटों की मांग की है जबकि सपा सिर्फ पांच सीटें देने के मूड में है।

एक सपा नेता ने कहा, “यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं बनने जा रहा है क्योंकि शिवपाल अपने उम्मीदवारों को सपा के चुनाव चिह्न् पर लड़ने के लिए तैयार हैं और यह अखिलेश को स्वीकार्य है। दोनों नेताओं के लिए जीत मुख्य मुद्दा है।”

पीएसपीएल के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि शिवपाल की प्राथमिकता आगामी चुनावों में भाजपा की हार सुनिश्चित करना है और गुरुवार की बैठक इसी दिशा में एक कदम है। सीट बंटवारे का फार्मूला कोई समस्या नहीं होनी चाहिए क्योंकि दोनों पार्टियों का सांप्रदायिक ताकतों को हराने का एक उद्देश्य है।

अखिलेश से मुलाकात के तुरंत बाद शिवपाल यादव ने उन्हें बैठक के ब्योरे से अवगत कराया था।

सपा के सूत्रों ने कहा कि अखिलेश शिवपाल और उनके सहयोगियों को सपा के चुनाव चिह्न् पर विधानसभा चुनाव लड़ने देना चाहेंगे।

एक नेता ने कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि शिवपाल यादव की पीएसपीएल को औपचारिक रूप से एसपी में विलय करना होगा। साथ ही, इसका मतलब यह नहीं है कि एसपी में कोई भी पीएसपीएल के औपचारिक रूप से एसपी में विलय की संभावना का विरोध कर रहा है।”

गुरुवार की रात एक शादी समारोह में सपा नेताओं ने शिवपाल यादव के आसपास भीड़ लगा दी और उनसे बातचीत की।

सपा के एक वरिष्ट नेता ने कहा कि हम खुश हैं कि मतभेद सुलझ गए हैं और पार्टी में नई उम्मीद है। हमें अब सत्ता में वापस आने से कोई नहीं रोक सकता है।

अखिलेश और शिवपाल के बीच गुरुवार को हुई बैठक ने पांच साल पुराने पारिवारिक विवाद को समाप्त कर दिया, जिसके कारण सपा में विभाजन हो गया था और शिवपाल ने अपनी पार्टी-पीएसपीएल बना ली थी।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?