सोनिया के गढ़ में अखिलेश आज भरेंगे हुंकार

रायबरेली| कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी नजर गड़ा दी हैं। अखिलेश यादव आज से रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वह जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रायबरेली का सघन दौरा पहली बार हो रहा है। वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

सपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन उनकी पहली जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज में होगी। दूसरी जनसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करने के बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ लौट जाएंगे।

दरअसल, 2012 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में रायबरेली की 6 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 5 पर कब्जा जमाया था। जबकि एक सीट निर्दलीय अखिलेश यादव के खाते में गई थी। अब एक बार फिर अखिलेश इसी उम्मीद में रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं।

पहली बार रायबरेली में रात्रि विश्राम कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाइयों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होडिर्ंग लग गई हैं।

Related Posts

पीएम मोदी-अमित शाह और मोहन भागवत में बढ़ा टकराव, अकेले पड़े गृह मंत्री!

जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन पर दिल्ली…

Continue reading
इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA