बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, गेहूं की फसल चौपट

मधुबनी। उत्तर बिहार में बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेतों में खड़ी और कट चुकी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों में भारी मायूसी और ग़ुस्सा है।

मधुबनी ज़िला के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। क्षेत्र में करीब 5800 हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं की फसल लगाई थी। अधिकतर खेतों में फसल की कटनी चल रही थी या गेहूं काटकर खेतों में ही रखा गया था।

कुआढ़ गांव के किसान मंजू कुमारी, घुरन दास, लक्ष्मी दास, अरुण मरिता और गणेश दास ने बताया कि भारी बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिससे पूरा फसल डूब गया है। बारिश के चलते खेतों में छह इंच से एक फीट तक पानी जमा हो गया है, और अब अगर जल्द धूप नहीं निकली, तो गेहूं में अंकुरण शुरू हो जाएगा, जिससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।

किसान घुरन दास ने बताया कि चार महीने की मेहनत और खर्च के बावजूद अब उनके हाथ कुछ नहीं आया। यदि गेहूं को धूप में नहीं सुखाया गया तो बालियों से अनाज झड़ जाएगा, जिससे नुकसान और बढ़ेगा।

इस संबंध में जयनगर अनुमंडल के कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि इस बार क्षेत्र में लगभग 5800 हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी, लेकिन बेमौसम वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन कर विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी