शिवसेना के उत्तर भारतीय संवाद सम्मेलन में दिखी उत्तर भारतीयों की अभूतपूर्व भीड़

सुषमा
वसई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में शिवसेना पालघर लोकसभा समन्वयक नवीन दुबे द्वारा 10 अगस्त को आयोजित “उत्तर भारतीय संवाद संमेलन” को स्थानीय लोगों से भारी समर्थन दिया है और मूल रूप से यूपी-बिहार के उत्तर भारतीयों ने अभूत पूर्व भीड़ लगाई है। कार्यक्रम को मिल रही सफलता को देखकर पालघर जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर भारत के वरिष्ठ शिवसेना नेता पूर्व सांसद संजय निरुपम ने हजारों की संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीयों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पिछले कई दशकों में स्थानीय शासकों एवं महानगरपालिका के भ्रष्ट अधिकारियों ने भू-माफिया और बिल्डर माफिया से हाथ मिला लिया है और बड़ी संख्या में अनधिकृत निर्माण किए हैं और उत्तर भारतीयों सहित सभी गरीब लोगों को धोखा दिया है और उन्हें अनधिकृत घर बेच दिए हैं। हालाँकि इमारतें अनधिकृत हैं, लेकिन उनमें रहने वाले आम लोग निर्विवाद रूप से अधिकृत भारतीय नागरिक हैं। इसलिए अगर प्रशासन या कोई और इस पर कार्रवाई करने की सोच रहा है तो महायुति के नेतृत्व में मैं और नवीन दुबे देश के आधिकृत नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजक नवीन दुबे ने दर्शकों से कहा कि वसई तालुका में बड़े पैमाने पर और सुनियोजित तरीके से भूमि जिहाद (लैण्ड जेहाद) चल रहा है, सारी राजनैतिक मतभेद भूलकर राष्ट्रहित चाहने वाले, सभी समान विचारधारा वाले लोगों को मतभेद दूर रहकर इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष कर आम जनता और सरकार को जागरूक करना बहुत जरुरी है, उन्होंने आगे कहा कि आज उत्तर भारतीयों अपने गांव जाने की ट्रेन पकड़ने के लिए बांद्रा, दादर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस आदि जगहों पर जाना पड़ता है। जिससे अनावश्यक पैसा खर्च होता है और परेशानी होती है। इसलिए उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों को विरार-वसई-नालासोपारा में रुकाने की मांग की है।

उन्होंने गणेशोत्सव, होलिकोत्सव आदि त्योहारों के लिए नालासोपारा से कोंकण जाने वाली बसों और ट्रेनों को अधिक संख्या में रवाना करने का भी अनुरोध किया। कार्यक्रम में शिवसेना जिला प्रमुख नीलेश तेंडोलकर, तालुका प्रमुख सुदेश चौधरी, मुंबई उत्तर भारतीय सभा कार्याध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उप जिला प्रमुख जीतेंद्र शिंदे, अजीत खांबे, महिला जिला प्रमुख शीतल कदम, युवा प्रमुख विराज पाटिल, अल्पसंख्यक प्रमुख शाहरुख खान, दिवाकर सिंह, प्रिंस सिंह , उमेश गोवारिकर, सुभाष सावंत, डॉ. दीपक पांडे, डॉ. सूर्यमणि सिंह, एडवोकेट कुसुम पांडे आदि उपस्थित थे और उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर भारतीय ,सभी नागरिक, पत्रकार, डॉक्टर्स, इंजिनियर्स, शिक्षक आदि सभी महानुभावों के साथ ही लोकगीत कलाकारों को आयोजक नवीन दुबे ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन उत्तर भारतीय विशेष व्यंजन लिट्टी चोखाके साथ हुआ।

  • Related Posts

    रोहतास में बढ़ा खतरा! बाणसागर के 8 गेट खुले, सोन में छोड़ा गया 3277 क्यूमेक्स पानी
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    बाणसागर डैम के आठ रेडियल गेट खुलने से…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, आसिम वकार इस पार्टी में होंगे शामिल
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम