संयुक्त किसान मोर्चा ने 2 दिसंबर को दिल्ली कूच का लिया फैसला  

संयुक्त किसान मोर्चा की दिनांक 19/11/2024 को पटेल लोक संस्कृति संस्थान में आयोजित बैठक में दिल्ली कूच का फैसला लिया-संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर 10% आबादी प्लाट, नए कानून को लागू करने मांग को लेकर महापंचायत होगी। महापंचायत में किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ बार के लोकसभा सांसद हन्ना मौला एवं किसान यूनियन टिकैत के नेता राकेश टिकैत शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की वर्किंग कमेटी ने फैसला लिया है कि 25 नवंबर को महापंचायत धरने और प्रदर्शन में बदल जाएगी। धरना प्रदर्शन 25 से लेकर 27 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर दिन-रात चलेगा 28 तारीख में हजारों की संख्या में किसान अपने धरना प्रदर्शन को जुलूस के रूप में ले जाकर यमुना प्राधिकरण पर पड़ाव डालेंगे। यमुना प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन महापडाव 28 तारीख से 1 दिसंबर तक रहेगा। 2 दिसंबर को गौतम बुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण से प्रभावित एवं अन्य परियोजनाओं से प्रभावित हजारों किसान संसद सत्र के दौरान दिल्ली कूच करेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत की तैयारी के लिए आज ईटेडा पतवारी रोजा हैबतपुर गांव की संयुक्त पंचायत आयोजित की गई। पंचायत मुकुल के फार्म हाउस में आयोजित की गई पंचायत की अध्यक्षता चंद्रमल प्रधान जी ने की। पंचायत को गबरी मुखिया सूले यादव दानवीर यादव बुधपाल यादव सतीश यादव दुष्यंत सेन, किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार सतपाल खारी, भीम खारी, मुकुल यादव मोहित यादव, ब्रह्म सिंह यादव रजे सिंह यादव, रणवीर यादव, सुरेश यादव सतबीर यादव एवम अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। हैबतपुर से सतीश गोस्वामी, ईटेडा से सूले यादव, रोजा से दुष्यंत सेन, एवं पतवारी से गबरी मुखिया ने महापंचायत में सैकड़ो की संख्या में शामिल होने का आश्वासन दिया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि 10% आबादी प्लाट, नए कानून को लागू करने एवं हाई पावर कमेटी द्वारा सकारात्मक सिफारिशों को तुरंत लागू किए जाने के संबंध में आंदोलन आरपार का होगा। आंदोलन अपने चरम की ओर है योगी सरकार यदि आंदोलन की मांगों को पूरा नहीं करती है तो गौतम बुध नगर में शांति संभव नहीं है। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि आंदोलन अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है आंदोलन अपने अंतिम उद्देश्य को प्राप्त करने के बाद ही समाप्त होगा। किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि पहले चरण में हमने अपनी मांगों के संबंध में प्राधिकरण से प्रस्ताव पास कराकर शासन को प्रेषित कराया दूसरे चरण में उन प्रस्तावों की मंजूरी के लिए हाई पावर कमेटी का गठन कराया कमेटी ने आबादी शिफ्टिंग भूमिहीनों की दुकानों के संबंध में सकारात्मक सिफारिशें दी हैं वे सिफारिशें भी अभी लंबित हैं उन्हें लागू किया जाना शेष है अभी किसान मोर्चा में 10 संगठनों को शामिल कर आंदोलन को निर्णायक तौर पर सफल करने का संकल्प लिया गया है गौतम बुद्ध नगर के 3: 50 लाख से ज्यादा किसान 10 परसेंट प्लाट के मुद्दे से प्रभावित हैं। तीनों प्राधिकरणों से प्रभावित सभी संगठन एकजुट होकर इस लड़ाई को उसके अंतिम परिणाम तक लड़ रहे हैं लड़ाई को जीतकर ही दम लिया जाएगा।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला