PM नरेंद्र मोदी को केंद्रीय मंत्री ने बता दिया “मैनेजमेंट गुरु”

कहा- जब देश कोरोना से हिल गया था, तब दुनिया ने देखा ‘मोदी प्रबंधन’
हालांकि, विपक्ष लंबे समय से पीएम और उनके नेतृत्व वाली सरकार को संस्थाओं से लेकर कई चीजों को अपने हिसाब से मैनेज करने (तोड़ने-मरोड़ने और फेरबदल करने) का आरोप लगाता रहा है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने मंगलवार (15 फरवरी, 2022) को पीएम को मैनेजमैंट गुरु बताया। इंडस्ट्री चैंबर की महिला विंग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (FICCI Ladies Organization) की ओर से आयोजित एक बातचीत आधारित सेशन के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों को गिनाया।
उन्होंने कहा, कोरोना की वजह से जब समूचे देश की अर्थव्यवस्था हिल कर रह गई थी, तब दुनिया ने महामारी प्रबंधन में पीएम नरेंद्र मोदी को एक “मैनेजमेंट गुरु” के तौर पर देखा था।
वैसे, इससे पहले मोदी को मैनेजमेंट गुरु बताने वाली एक किताब भी आ चुकी है। हिमांशु शेखर की इस पुस्तक (मैनेजमेंट गुरु नरेंद्र मोदी : Management Guru Narendra Modi) में सरल और स्पष्ट अंदाज में उनकी प्रबंधन कौशल का बखान किया गया है।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?