केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की नागालैंड में हत्याओं की निंदा, जांच का दिया आश्वासन

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड के मोन जिले के ओटिंग गांव में ‘गलत पहचान’ के मामले में करीब एक दर्जन ग्रामीणों की हत्या की निंदा की।

दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर उन्होंने कहा, “मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।”

शाह ने कहा कि राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल का गठन किया है और वह शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस घटना की गहन जांच करेगी।

इस घटना में सुरक्षा बल का एक जवान भी शहीद हो गया है।

इस बीच नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने शांति की अपील की।

उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की भी निंदा की।

उन्होंने कहा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उच्च स्तरीय एसआईटी जांच की बात कही और सभी से देश के कानून पर भरोसा रखने को कहा। सभी वर्गों से शांति की अपील की।

प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तिरु-ओटिंग रोड पर घात लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन ग्रामीणों को विद्रोही समझ लिया।

गलत पहचान के मामले में गोलीबारी में ग्रामीणों की मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों को घेर लिया, जिन्होंने फिर से आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक