पूरे हलके में करवाया जाएगा एक समान विकास, मूलभूत सुविधाओं में होगा विस्तार : कबीरपंथी

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने नीलोखेड़ी में लगभग 3.50 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

करनाल, (विसु)। विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कहा कि नीलोखेड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी। पूरे हलके में एक समान विकास करवाया जाएगा तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी बुधवार को नीलोखेड़ी नगरपालिका क्षेत्र में लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नीलोखेड़ी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 1, 3 व 7 में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक के माध्यम से विभिन्न गलियों के निर्माण तथा विकास से संबंधित अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया और नारियल फोडक़र निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत की।

विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में समान विकास किया है। यही कारण है कि जनता ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में इन्हीं विकास कार्यों पर मुहर लगाई है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है, इसके लिए आमजन को मेरी ओर से धन्यवाद है। यह विकास का पहिया आगामी समय में भी इसी प्रकार घूमता रहेगा। आमजन की जरूरतों को ध्यान में रख विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। मूलभूत सुविधाओं में भी विस्तार जारी रहेगा। आमजन की समस्याओं को भी प्राथमिकता पर हल किया जा रहा है, इसके लिए अधिकारियों को समाधान शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इन समाधान शिविरों के माध्यम से भी आमजन की सुनवाई हो रही है।

विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार आमजन को सुशासन प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आज हरियाणा में आमजन को योजनाओं का लाभ सीधा मिल रहा है, इसके लिए ऑनलाइन को बढ़ावा दिया गया है। योजनाओं का लाभ देने के लिए भ्रष्टाचार को भी खत्म किया है। आज लाभ पात्रों को सरकार से मिलने वाला लाभ उनके खातों में दिया जा रहा है, इससे भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। नीलोखेड़ी में भी सरकारी योजनाओं के लाभ पात्रों को समय से लाभ मिले इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और आमजन को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलबीर मराठा, पूर्व नगरपालिका चैयरमैन प्रतिनिधि सतनाम आहूजा, नगर पालिका के सचिव अजीत अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल