Umesh Pal Case : अतीक अहमद और अशरफ को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों भाई

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज (Prayagraj) की सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) को पेश किया गया है.

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) को बुधवार को प्रयागराज (Prayagraj) की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट ने दोनों भाईयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों भाईयों को उमेश पाल (Umesh Pal) मर्डर केस में पेश किया गया था. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

इससे पहले गुरुवार को उमेश पाल हत्याकांड में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतीक अहमद और उसके भाी अशरफ को नैनी जेल से सीजेएम कोर्ट लाया गया. इस दौरान दोनों को एक ही गाड़ी से कोर्ट लाया गया था. वहीं पेशी के दौरान पुलिस ने दोनों के लिए कोर्ट से 14 दिनों की रिमांड मांगी थी. जबकि सीजेएम कोर्ट में परिसर में वकीलों ने हंगामा भी किया. कोर्ट परिसर में बैरिकेडिंग लगाकर वकीलों के वाहन रोके जाने पर ये हंगामा हुआ.

 कल लाया गया था प्रयागराज

वहीं प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद को लेकर बुधवार की शाम करीब छह बजे साबरमती जेल से प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल पहुंची थी. पुलिस की टीम माफिया अतीक अहमद को लेकर मंगलवार को साबरमती जेल से रवाना हुई थी और सड़क मार्ग से उसे प्रयागराज लाया गया. अतीक अहमद को बुधवार उमेश पाल मर्डर केस में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीके गौतम की अदालत में पेश किया जाना था लेकिन विलंब के कारण उसकी पेशी नहीं हो सकी.

जिसके बाद अतीक अहमद को गुरुवार को प्रयागराज की अदालत में पेश किया गया. दोनों भाईयों को उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी बनाया गया है. गौरतलब है कि उमेश पाल की हत्या बीते 24 फरवरी को प्रयागराज में कर दी गई थी. उमेश पाल के साथ उनके दो सुरक्षाकर्मियों की भी हत्या की गई थी. उमेश पाल बीएसपी के सांसद रहे राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे. जिनकी हत्या का आरोप भी माफिया अतीक अहमद पर लगा था.

  • Related Posts

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में यह…

    Continue reading
    ‘THEY FIRED THE FIRST SHOT… न्यायपालिका करप्ट है आप ये सिखाना चाहते हो’, NCERT पर भड़के चीफ जस्टिस
    • TN15TN15
    • February 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार