बेगूसराय की दो जवान लड़कियों ने की दिल्ली में शादी, बिहार में बवाल

 लड़कों जैसा कपड़ा,  ट्यूशन पढ़ाने के दौरान प्यार

 पटना/बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की दो लड़कियों में दिल्ली के एक मंदिर में शादी करके सबको चौंका दिया है। दोनों ने 10 दिसंबर को घर से भागकर शादी की। इस घटना के बाद अधिकारों और समलैंगिक विवाह पर फिर से बहस छिड़ गई है। लक्ष्मी के परिवार ने प्रज्ञा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के दबाव के बाद दोनों ने थाने में आकर अपनी शादी की जानकारी दी। बता दें कि भारत में समलैंगिक विवाह मान्य नहीं है।
जानकारी के अनुसार, प्रज्ञा अक्सर लड़कों जैसे कपड़े पहनती है और उनकी आवाज भी लड़कों जैसी ही है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात ट्यूशन के दौरान हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। परिवार वालों के विरोध के बावजूद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया है। प्रज्ञा सुमन खोदाबंदपुर के मिल्की गोसाईमठ वार्ड नंबर 11 की रहने वाली है। लक्ष्मी कुमारी चेरियाबरियारपुर के खाजहांपुर गांव की है।
पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। प्रज्ञा ने दूल्हे और लक्ष्मी ने दुल्हन की भूमिका निभाई। 10 दिसंबर को घर से भागने के बाद दोनों ने शनिवार को थाने में जाकर अपनी शादी की खबर दी। इससे पहले लक्ष्मी के परिवार ने प्रज्ञा पर लक्ष्मी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए चेरियाबरियारपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों युवतियों का मेडिकल टेस्ट करवाया। इस घटना ने इलाके में खूब चर्चा हो रही। लोग दो लड़कियों की शादी की खबर सुनकर हैरान है।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की बहन को प्रज्ञा ट्यूशन पढ़ाती थीं। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। प्रज्ञा बीए पार्ट 3 की छात्रा हैं। जब दोनों के परिवारों को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने दोनों को अलग करने की कोशिश की। लेकिन दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने किसी की नहीं सुनी और उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। आखिरकार, उन्होंने घर से भागकर दिल्ली जाने और वहां शादी करने का फैसला किया। दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक मंदिर में उन्होंने शादी रचाई। शनिवार को पुलिस के दबाव में आकर दोनों थाने पहुंची और सारी सच्चाई बताई।
लक्ष्मी ने बताया कि हम दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। आगे कहा कि हमने नई दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक मंदिर में शादी की है। इस शादी में मैंने प्रज्ञा सुमन को अपना पति स्वीकार किया है। लक्ष्मी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर गोसाई मठ गई थीं, जहां प्रज्ञा (प्रियंका) ट्यूशन पढ़ाने आती थीं। वहीं उनकी दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। उसने बताया कि उनकी दोस्ती करीब आठ-नौ महीने पहले शुरू हुई थी। अब उन्होंने पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का फैसला कर लिया है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!