सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर मची आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है, जिसके बाद सपा से जुड़े दो पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पहले सपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका खान ने महानगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए सपा मुखिया से कार्रवाई की गुहार लगाई. जिसके बाद महानगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

खबर के मुताबिक सपा नेता मोनिका नाज खान ने अपनी ही पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, नासिर हुसैन और जमील अब्बास समेत कई कार्यकर्ताओं पर उसे लगातार प्रताड़ित करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया था। सपा नेत्री ने सपा मुखिया से गुहार लगाते हुए सम्मान वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज उठाई थी।

चुनाव से पहले सपा में घमासान

मोनिका ने 3 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर आत्महत्या कर लेंगी। मोनिका ने कहा कि उसने अखिलेश यादव को राखी बांधकर भाई माना है. उन्हें उम्मीद है कि सपा मुखिया उन्हें न्याय और सम्मान दिलाएंगे। इन आरोपों के बाद सपा संगठन में हलचल तेज हो गई।

सपा के महानगर पदाधिकारियों में मचे सिर फुटोव्वल बीच महानगर अध्यक्ष जमीला खान और उपाध्यक्ष नासिर हुसैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अपने साथ अनहोनी होने की आशंका जताई और पार्टी नेतृत्व से स्वतंत्र जांच की माँग की है।

जमील खान ने आरोप लगाया कि मोनिका नाज खान ने मुझे धमकी दी और कहा कि तू जहा्ं भी मिलेगा तुझे पीटा जाएगा। ये महिला मेरे साथ कोई भी घटना करा सकती है। आए दिन गुंडों को मेरे घर पर भेजा जा रहा है, जिसकी वजह से मैं आज व्यथित होकर सपा में सारे पदों से इस्तीफा देता हूं। वहीं शब्बीर अब्बास ने मोनिका नाज के आरोपों से साफ इनकार किया है।

  • Related Posts

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    योगी सरकार का फैसला हटाए गए सहायक होंगे…

    Continue reading
    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर योगी सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA