पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा रविवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से लूट का एक मोबाइल फोन, 4700 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।।

थाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा सेक्टर-54 टी-पाईन्ट से एलीवेटिड रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति सेक्टर-54 टी पोईन्ट की तरफ से आते हुए दिखाई दिये, जिनको रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे जिससे उनकी मोटरसाइकिल डिस्बैलेंस होकर बैरियर पर टकराकर गिर गई और दोनो अभियुक्त अवैध हथियार से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे।

पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशो की पहचान 1.राजा ठाकुर पुत्र लल्लू ठाकुर 2.मिथुन ठाकुर पुत्र लल्लू ठाकुर के रूप में हुयी है। अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा नाजायज .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारतूस तथा थाना सेक्टर-24 पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित लूट का एक मोबाइल फोन व 4700 रुपये नगद व चोरी की एक मोटरसाइकिल स्पैलण्डर रजि0 नं0 डीएल 9 एस0बी0एस0 7565 बरामद हुई है।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए