कार पार्किंग के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर- 72 नोएडा में सोमवार को कार पार्किंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें मारपीट का एक विडियो भी वायरल हो गया था। इस विडियो में मारपीट करते हुए महिलाएं भी दिख रही थी। मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना सेक्टर- 113 पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत सेक्टर-113 थाने की पुलिस से की थी।

एसीपी शैव्या गोयल ने बताया है कि मामले में एक पक्ष के नितिन छिब्बा और ममता छिब्बा को और दूसरे पक्ष के राजीव चौहान, उनकी पत्नी प्रियंका चौहान और उनके बेटे आशीष को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया मंचों पर वायरल वीडियो में सेक्टर- 72 में रहने वाले राजीव चौहान और नितिन के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। नितिन पक्ष के लोगों ने पहले राजीव चौहान को पीटा। उसके बाद घायल राजीव चौहान के बेटों ने नितिन की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान महिलाओं के बीच भी कहासुनी और हाथापाई हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल दोनों वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है और दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा इसमें एक नाबालिग भी शामिल था। सोशल मीडिया पर सौ से अधिक लोगों ने वीडियो को साझा किया और नोएडा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं