गुरुग्राम में डेंगू के दो नए मामले, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 312 हुई

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को दो और मरीजों का पता चलने के साथ ही यहां डेंगू के कुल मामलों की संख्या 312 हो गई है। विभाग ने पिछले 24 घंटे में 32 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अब तक विभाग ने 5,363 संदिग्ध डेंगू मरीजों की पहचान की है।

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की संयुक्त टीम ने बुधवार को 16,000 से अधिक घरों की जांच की। इस दौरान टीमों को 149 घरों में मच्छरों के लार्वा मिले और इस संबंध में 62 घरों को नोटिस जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे रैपिड मास फीवर सर्वे के तहत बुधवार तक 7,236 घरों को कवर किया जा चुका है। इनमें से 1,567 शहरी क्षेत्र में और 5,669 ग्रामीण क्षेत्र में थे। बुखार सर्वेक्षण के तहत अब तक कुल 7,45,000 घरों को कवर किया जा चुका है।

जिले में अब तक डेंगू से एक की मौत हो चुकी है।

गुरुग्राम में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार द्वारा संचालित सामान्य अस्पताल में एहतियात के तौर पर 55 बेड का वार्ड बनाया गया है।

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) वीरेंद्र यादव ने आईएएनएस को बताया, “लोगों को डेंगू के संक्रमण से खुद को बचाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग और एमसीजी की टीमें घरों में कूलर, बर्तन, टायर, या ऐसे किसी अन्य सामान के अंदर जमा पानी या लार्वा की जाँच कर रही हैं और तदनुसार उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है, लोगों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

  • By TN15
  • August 31, 2026
US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

  • By TN15
  • August 31, 2026
दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

  • By TN15
  • August 31, 2026
कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

  • By TN15
  • August 31, 2026
दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

  • By TN15
  • August 31, 2026
राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

  • By TN15
  • August 31, 2026
संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’