ठक-ठक गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-39 नोएडा में पुलिस की ठक-ठक गिरोह के दो बदमाशों के साथ शुक्रवार दोपहर को मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इनकी पहचान दीपक उर्फ मनीष व इम्तियाज उर्फ अरमान हुई है। दीपक आगरा और इम्तियाज पलवल का रहने वाला है। इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया था। दोनों ही सेक्टर-39 से मुकदमे में वांछित चल रहे थे। दोनों को मिलाकर 82 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि सेक्टर-41 झुग्गी एरिया में थाना सेक्टर-39 की पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों ही बदमाश शातिर किस्म के है इनका संबंध ठक-ठक गिरोह से है।

यह बदमाश लोगों से लूटपाट करते थे। इसमें से दीपक पर 50 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है और इम्तियाज पर 32 मुकदमे दर्ज है।इन दोनों ने दिल्ली एनसीआर में वारदात की। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। एडीसीपी ने बताया कि इनके और साथी भी है। जिनकी तलाश की जा रही है। इनके पास से दो तमंचा बरामद किए गए। साथ ही बाइक दिल्ली चोरी की गई थी।

  • Related Posts

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading
    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?