अवैध शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़, चार गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना ग्रेटर नोएडा इलाके के औद्योगिक क्षेत्र साइट में ज़हरीली शराब बनाने की फैक्ट्री का एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध ज़हरीली शराब, शराब बनाने के उपकरण, खाली बोतल, होलो ग्राम व शराब बनाकर तस्करी में इस्तेमाल किये जाने वाला एक गाड़ी भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी तस्कर अवैध शराब बनाकर इसे आसपास सप्लाई भी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर अवैध शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद सूरजपुर थाना पुलिस व आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है। जो इस अवैध फैक्ट्री की भनक तक नहीं पा सके।

एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया है कि एसटीएफ की टीम को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि सूरजपुर क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट सी में शराब बनाने का अवैध धंधा किया जा रहा है। जब टीम ने देर रात छापेमारी की तो मौके से 4 लोगों को इसमें गिरफ्तार किया है जबकि इनके पास से अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली स्परिट, खाली बोतल होलोग्राम खाली पेटी व तस्करी में इस्तमाल किये जाने वाला एक वाहन को भी जब्त किया है।

यह सब लोग काफी समय से गोपनीय तरीके से यहां पर अवैध शराब बनाने का कारोबार कर रहे थे और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई भी कर रहे थे। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल, निखिल, अमित, गोविंदा के रूप में की हुई है। सभी कानपुर के रहने वाले है फि़लहाल इनके गैंग में कितने लोग और शामिल है ये भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त