नन्हे पार्क में इक्कीस दिवसीय ग्यारहवां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

धार्मिक आयोजन से जन मानस में आनंद की अनुभूति

श्री श्यामा श्याम मस्ताना मंडल, नन्हें पार्क,उत्तम नगर की संस्था द्वारा इक्कीस दिवसीय ग्यारहवां भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
शुक्रवार छह सितंबर को भव्य श्री राम शोभा एवम मंगल कलश यात्रा में क्षेत्र के नर नारियों ने हिस्सा लिया तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सात सितंबर से 16 सितंबर तक श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमे वृंदावन के कथा वाचक श्री अनुरागकृष्ण शास्त्री एवम आचार्य श्री प्रमोद दास जी महाराज ने लोगों को विस्तार पूर्वक राम कथा सुनाया।18 सितंबर से24 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। 25 सितंबर को हवन समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।26 सितंबर को देश के जाने माने कलाकारों द्वारा भजनों का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ये सभी कार्यक्रम बी 96, नन्हें पार्क, मटियाला बिंदापुर रोड, उत्तम नगर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा वेद प्रकाश टंडन, पूर्व निगम पार्षद श्री रमेश मटियाला,महिला प्रधान श्रीमती कांता तोमर एवम प्रधान श्री संतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में योगदान दिया।
आमंत्रित भजन गायकों में श्री निकुंज कामराज एवम आरुषि गंभीर दिल्ली,आयुष सोमानी , जयपुर, विक्की मस्ताना के मंच संचालन में दिल्ली की प्राची गोयल आदि कलाकारों ने गायन में चार चांद लगा दिए।
समापन समारोह केअवसर पर श्री सोलंकी के हाथों ज्योति प्रचंड के बाद समाज सेवी, जनप्रतिनिध, पालम गांव निवासी, राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन श्री रणबीर सिंह सोलंकी को संस्था के प्रधान संतोष गुप्ता तथा पूर्व निगम पार्षद रमेश मटियाला एवम सभी सदस्य व्यवसाई प्रमोद गोयल ने स सम्मान स्वागत किया। इस अवसर पर सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से जहां हम सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर होते हैं वहीं अपने ईष्ट देवताओं को याद कर उनके पद चिन्हों चलने का प्रयास करते हैं जिससे सेवा की भावना जागृत होती है और देश का कल्याण होता है।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई