ट्रम्प की तिगड़म : ईरान को लेकर कहा – वे कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे हैं 

ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की संभावनाओं के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अजीबोगरीब बयान दिया है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान के नेता आपस में ही कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे हैं कि देश को कंट्रोल कौन करेगा। उन्होंने कहा कि हमने ईरान के लिए सच में बहुत गड़बड़ कर दी है। ट्रंप ने कहा, ‘वे एक डील करना चाहते हैं। हम उनसे बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता कि देश को कौन लीड कर रहा है। वे परेशान हैं. इसलिए हमने सोचा कि हम उन्हें अपनी परेशानी को थोड़ा कम करने का थोड़ा मौका दें।

 

होर्मुज खोलने पर क्या बोले ट्रंप?

 

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कहा, ‘ईरान के नेता हमारे पास आए और उन्होंने कहा कि हम होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मान जाएंगे और ये सुनते ही मेरे सभी लोग खुश हो गए. सब खुश थे, मेरे अलावा.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे कहा- एक मिनट रुको. अगर हम यह स्ट्रेट खोलते हैं तो इसका मतलब है कि वे हर दिन 500 मिलियन डॉलर कमाएंगे. मैं नहीं चाहता कि वे इस मामले को सुलझाने तक हर दिन 500 मिलियन डॉलर कमाएं, इसलिए मैंने ही इसे बंद रखा है. इस पर हमारा पूरा कंट्रोल है और यह तब खुलेगा जब वे कोई डील करेंगे या कुछ और होगा।

ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी

 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर कोई डील नहीं हुई तो तेहरान को तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं युद्ध खत्म करने के लिए कोई जल्दबाजी में नहीं हूं और ये डील मेरे हिसाब से ही होगी।

 

ईरान ने ट्रंप का दावा किया खारिज

 

ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि ईरान कोई फैसला नहीं ले सकता है, ये सिर्फ और सिर्फ अंदाजा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने गुरुवार को SNN टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जो दावे आप सुनते हैं कि ईरान बंटा हुआ है या ईरान कोई फैसला नहीं ले सकता, यह एक तरह का अंदाजा है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के देश में लीडरशिप में दरार के दावों को गलत बताया.’

 

ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘ईरान में कोई रेडिकल या मॉडरेट नहीं है। हम सब ईरानी और क्रांतिकारी हैं और देश और सरकार की मजबूत एकता के साथ, क्रांति के सुप्रीम लीडर की पूरी बात मानकर हम हमलावर क्रिमिनल को उसके किए पर पछतावा करवा देंगे. एक भगवान, एक देश, एक लीडर और एक रास्ता; वह रास्ता हमारे प्यारे ईरान की जीत का रास्ता है, जो जान से भी ज़्यादा कीमती है।

  • Related Posts

    पाक के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 15 की मौत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले…

    Continue reading
    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी विमान में यात्रियों का मौत से सामना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह