भारत के साथ रिश्ता ज्यादा मजबूत होगा : ट्रंप
यह मैसेज अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को भारत में अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। ट्रंप ने लिखा, ‘भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा। PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं, जो ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता है। ट्रंप का यह बयान मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई टेलीफोन बातचीत के बाद आया है। यह दोनों नेताओं के बीच ईरान जंग शुरू होने 28 फरवरी के बाद पहली बातचीत थी। बातचीत में दोनों ने मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की और क्षेत्र में स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया।
हम शांति का प्रयास करते रहेंगे: PM मोदी
गौरतलब है कि भारत इस जंग में सीधे शामिल नहीं है, लेकिन उसने लगातार डी-एस्केलेशन, शांति बहाली और होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने की अपील की है। भारत के अमेरिका, इजरायल और ईरान तीनों के साथ अच्छे संबंध हैं, इसलिए उसकी भूमिका शांति प्रयासों में अहम हो सकती है। ट्रंप का मैसेज ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से वैश्विक व्यापार, तेल की आपूर्ति और महंगी हो गई है।








