तकलीफ देह खबर

साथी रमाशंकर सिंह जो इस समय ग्वालियर से बाहर हैं, ने व्हाट्सएप पर दुखदाई खबर दी है कि डॉ अरविंद दुबे, हम सबके अजीज, मौला मस्त, खुलूस मोहब्बत से सराबोर, भारतीय तथा पाश्चात्य ज्ञान परंपरा के जिज्ञासु अध्येता, हिंदी, उर्दू साहित्य की कविता, शायरी, मीमांसा कथा साहित्य, आलोचना, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के रसिक के रूप में हमने एक महारथी को खो दिया।
एक मशहूर नेत्र चिकित्सक के रूप में तो उनकी शोहरत से सब लोग वाकिफ है ही, आंखों की सर्जरी के सर्जन के रूप में उनकी काबिलियत तथा मशहूरी को पूरा शहर तथा आसपास के अंचल की जनता बखूबी जानती है। परंतु मैंने देखा है कि एक सर्जन के साथ-साथ अपने मरीजों की माली हालत को देखकर उनके अंदर की करुणा, मानवीयता उन्हें पैसे को दरकिनार कर किसी भी प्रकार अपने मरीज की मदद करने की रहती थी। ग्वालियर के सांस्कृतिक आयोजनों में न केवल उनकी हाजिरी लगती थी उसमें उनकी भागीदारी की अपेक्षा भी श्रोताओं में रहती थी। समय-समय पर होने वाली मुख्तलिफ सेमिनारों, सिंपोजियम में विज्ञान की नई खोजो, उपलब्धियां तथा उससे होने वाली हानियां के साथ-साथ समसामयिक विषयों पर वह धारा प्रवाह अपनी बात रखते थे। गांधी विचार के अनुगामी, मजहबी पोंगापंथी तथा नफरती नजरियों के खिलाफ हमेशा बिगुल बजाए रहते थे।
ऐसा हो ही नहीं सकता था कि मेरे ग्वालियर आगमन पर रमाशंकर सिंह से उनकी बात ना हो। सचमुच में हमने एक हरदिल अजीज को खो दिया, उनकी कमी हमेशा खलेगी। दुख की इस घड़ी में उनके गमजदा परिवार के साथ हम सब खड़े हैं।
– राजकुमार जैन

  • Related Posts

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला