तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

बहादुर सेना और देश के मजबूत नेतृत्व को नमन : कल्याण
तिरंगा लिए 30 स्थानों से यात्राएं पहुंची रामलीला ग्राउंड

करनाल, (विसु)। सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को प्रमाण करने तथा देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए आज यहां तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 30 स्थानों से निकाली गई यात्राएं शाम पांच बजे रामलीला ग्राउंड पहुंची। हाथों में भारत की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लिए यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

हल्की बारिश के बावजूद लोग यात्रा के समापन अवसर पर रामलीला मैदान में डटे रहे। लोक संपर्क व भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों ने लोगों के उत्साह को दुगुना कर दिया। काफी संख्या में महिलाओं ने भी यात्रा में शिरकत की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने देश की बहादुर सेना और मजबूत नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने तीन दिन में ही पाकिस्तान को घुटने टेकने को विवश कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक उत्साहित है, खुश है और सुरक्षित महसूस कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की घटना के बाद हर व्यक्ति का खून खोल रहा था। यह घटना देश की एकता, अखंडता, आस्था के साथ-साथ भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प हमला थी। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत झांसी की रानी वाला देश है। श्री कल्याण ने अपील की कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर व्यक्ति ईमानदारी से कत्र्तव्य निभाए।

पूर्व सांसद संजय भाटिया ने यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जिसमें दुश्मन ने तीन दिन के भीतर ही घुटने टेक दिए हों। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का एक भी हमला सफल नहीं होने दिया गया। उन्होंने इसके लिए सेना और देश के नेतृत्व को सलाम किया। भाजपा की प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता ने तीनों सेनाओं के वीर जांबाजों के पराक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्व में देश का गौरव बढ़ा है।

इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान आज पूरे देश व प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। हर हलके में ऐसी यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इंद्री में 18 को और उचानी गांव में 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। श्री कश्यप ने कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है।

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वीर जवानों के पराक्रम को पूरे विश्व ने देखा है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का आभार जताते हुए कहा कि देश के वीर सैनिकों ने ऐसा काम करके दिखाया है जिसका उल्लेख इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पाकिस्तान को पता चल गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नींव बहुत मजबूत हो चुकी है। भारत ने अपनी शर्तों पर युद्ध विराम किया है। आज देश के 150 करोड़ लोगों को मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है।

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि तीन दिन के अंदर की देश के बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान को उसकी औकात का अहसास करा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वीर जवानों का हौंसला बढ़ाया है। श्री राणा के अनुसार देश की जनता को सेना और प्रधानमंत्री पर गर्व है। लोग पीएम व सेना से साथ हैं। उन्होंने आंतकवादियों का खात्मा करने के लिए सेना का आभार जताया।

नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि सिंदूर ऑपरेशन एक साहसिक फैसला था जिसमें पाकिस्तान को 3 दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने पाक के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब देने लिए वीर सैनिकों को सलाम किया। कहा कि भारत को किसी भी सूरत में कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए। देश हर तरह से सक्षम है।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण लाठर, पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व चेयरमैन निर्मल बैरागी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजप के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट वेद पाल, जिला प्रभारी भारत भूषण, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, बृज गुप्ता, मेघा भंडारी, प्रीतपाल पन्न, त्रिलोचन सिंह, डॉ अशोक, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन व अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या